औरंगजेब त्रिशूल नहीं दीवार से प्रेरित है!
औरंगजेब फिल्म को रिलीज होने में मात्र दो दिन रह गये हैं और फिल्म को काफी अच्छे कमेंट्स मिल रहे हैं। हर किसी को लग रहा है कि औरंगजेब फिल्म काफी अच्छी कमाई करेगी और साथ ही ये फिल्म लोगों के काफी पसंद भी आएगी। जबसे औरंगजेब फिल्म का पहला ट्रेलर रिलीज हुआ है तभी से हर किसी को लग रहा है कि औरंगजेब फिल्म अमिताभ बच्चन की फिल्म त्रिशूल का रीमेक है। औरंगजेब फिल्म में अर्जुन कपूर औऱ साशा आगा ने मुख्य भूमिका निभाई है। अर्जुन कपूर को अपनी एक्टिंग के लिए भी कई सारे कमेंट्स मिल रहे हैं।
जब अतुल सबरवाल जिनकी ये पहली फिल्म है ने साफ-साफ कहा है कि ये खबर पूरी तरह से गलत है और ऐसा कुछ भी नहीं है। अतुल सबरवाल का कहना है कि ये सब सिर्फ अफवाहें हैं। अतुल ने कहा "अगर ये फिल्म किसी भी फिल्म से मिलती जुलती है तो वो है दीवार फिल्म। औरंगजेब फिल्म सलीम साहब और जावेद साहब की स्टोरी पर आधारित है और ये फिल्म हमारे सिनेमा के लिए एक ट्रिब्यूट है।" औंरगजेब फिल्म इंडिया के एक सबसे ज्यादा बढ़ती हुई सिटी गुड़गांव के एक छोटे से गांव में बढ़ रहे लैंड माफिया पर बेस्ड है।

अतुल सबरवाल ने गुड़गांव के दो ऐसे परिवारों के दिखाया है जो कि एक दूसरे के हमेशा खिलाफ ही रहते हैं। सलीम जावेद की हर एक फिल्म की तरह औरंगजेब फिल्म भी बेहतरीन डायलॉग्स और एक्शन है। औरंगजेब फिल्म दिल्ली में मौजूद एक कंस्ट्रक्शन कंपनी और दो परिवारों की कहनी है। एक परिवार पुलिस का है तो दूसरा परिवार है एक गैग्स्टर का। फिल्म में दिखाया गया है कि किस तरह से कानून को भी गुनहगार बनना पड़ता है ताकि वो गुनहगार को सजा दे सके।


Click it and Unblock the Notifications











