औरंगजेब से लेकर फुकरे, लुटेरा सबके हटकर हुए प्रमोशन
फिल्म निर्माता आजकल अपनी फिल्मों के प्रमोशन को लेकर काफी सचेत और गंभीर हो गये हैं। आजकल हर हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर दो से लेकर तीन फिल्में एक साथ रिलीज होती हैं और बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की सफलता-असफलता फिल्म के प्रमोशन पर निर्भर करती है। क्योंकि प्रमोशन के दौरान ही लोगों को अंदाजा हो जाता है कि फिल्म किस तरह की होगी और साथ ही फिल्म के प्रमोशन के दौरान ही ये पता भी चल जाता है कि फिल्म कितनी सफल होने वाली है। इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्म औरंगजेब के प्रमोशन को लेकर भी फिल्म की टीम ने काफी कुछ अलग तरीके से करने की सोची है। अर्जुन कपूर को दिल्ली शिफ्ट करने से लेकर खुद का ही इंटरव्यू करने तक की अलग-अलग स्ट्रैटजी ये बता रही है कि किस तरह से बॉलीवुड में फिल्मों के प्रमोशन का ट्रेंड बदल रहा है।
फिल्म प्रमोशन्स के लिए निर्माता अलग-अलग तरह के मार्केटिंग तरीके अपना रहे हैं और साथ ही कुछ हटकर करने की कोशिश में लगे हुए हैं। फिल्म निर्माता अपनी फिल्मों के लुक और प्रमोशन के साथ कई सारे नये एक्सपेरिमेंट भी कर रहे हैं। आर्टिस्टिक होने के साथ ही साथ अपने दर्शकों तक पहुंचने के लिए वो और भी ज्यादा क्रिएटिव हो रहे हैं। सब कुछ अपने दिमाग में प्लान करके और पूरी भूमिका पहले से ही बनाकर फिल्म निर्माता अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए उतरते हैं। सिर्फ औरंगजेब ही नहीं बल्कि फरहान अख्तर की आने वाली फिल्म फुकरे और विक्रमादित्य मोटवानी की फिल्म लुटेरा के प्रमोशन के लिए भी इनकी मार्केटिंग टीम पूरी तरह से लीक से हटकर काम कर रही है।
आइये जानते हैं कि आने वाली कुछ फिल्मों के प्रमोशऩ को लेकर किस तरह से निर्माता नये-नये तरीके अपना रहे हैं। साथ ही अपने दर्शकों के दिलों में उतरने के लिए निर्माताओ ने अपनी आऩे वाली फिल्मो के फर्स्ट लुक से लेकर फिल्म का म्यूसिक तक किस तरह लॉच किया है।


Click it and Unblock the Notifications











