किसी भी फिल्म की कॉपी नहीं है औरंगजेब: पृथ्वीराज

दक्षिण भारतीय फिल्मों के अभिनेता पृथ्वीराज कहते हैं कि उनकी फिल्म 'औरंगजेब' बॉलीवुड की व्यवसायिक पुलिस नायक प्रधान फिल्मों से अलग है। पृथ्वीराज फिल्म में एक पुलिसवाले की भूमिका में हैं। पृथ्वीराज (30) ने एक साक्षात्कार में आईएएनएस को बताया, "पहली बात यह है कि 'औरंगजेब' उस तरह की फिल्म नहीं है। यह 'दबंग' या 'राउडी राठौर' नहीं है। यह एक वास्तविक फिल्म है और इसकी अपनी कहानी है। इसलिए फिल्म के किरदार को भी वास्तविक रूप देने के लिए काफी मेहनत की गई है।"

उन्होंने बताया, "फिल्म में पुलिसवाले की भूमिका करना मेरे लिए मुश्किल नहीं था क्योंकि इससे पहले भी मैं 15-20 फिल्मों में पुलिसवाले की भूमिका कर चुका हूं। असली चुनौती मेरे लिए दर्शकों को इस बात का विश्वास दिलाना है कि मेरा किरदार वास्तव में एक उत्तर भारतीय पुलिसवाले का है।" पृथ्वीराज ने अपने इंटरव्यू के दौरान कहा कि वो अमिताभ बच्चन के साथ मिलकर फिल्म बनाना चाहते हैं। पृथ्वीराज ने ये भी बताया कि वो अपने लिए मुंबई में घर की तलाश भी कर रहे हैं।


यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रही फिल्म 'औरंगजेब' का निर्देशन अतुल सभरवाल ने किया है। फिल्म में अभिनेता अर्जुन कपूर दोहरी भूमिका में हैं, जबकि ऋषि कपूर, जैकी श्रॉफ, अमृता सिंह, स्वरा भास्कर और साशा अग्हा फिल्म के अन्य कलाकार हैं। फिल्म 17 मई को प्रदर्शित हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X