साशा की हॉटनेस से अर्जुन के पसीने छूटे
यशराज की नई फिल्म 'औरंगजेब' अभी से चर्चा का विषय बनी हुई है। इस फिल्म से रूपहले पर्दे पर पहली बार आपको पाकिस्तानी तारिका साशा आगा नजर आने वाली हैं। फिल्म के प्रोमो देखकर तो लग रहा है कि साशा के इरादे फिल्म में नेक नहीं हैं। अपनी पहली ही फिल्म में साशा ने बिकनी, लिपलॉक और इंटिमेट सींस की हद कर दी है।
अंदर की खबर रखने वाले कह रहे हैं कि फिल्म में अर्जुन कपूर और साशा आगा के इंटिमेट सींस की भरमार हैं। बेहद ही हॉट और ग्लैमरस अंदाज में फिल्माये गये इन सींस को करने में अर्जुन के तो पसीने छूट गये लेकिन साशा पर कोई फर्क नहीं पड़ा। उन्होंने बड़ी आसानी से सींस को कर लिया, उनकी तरफ से सेट पर कभी भी रीटेक नहीं हुए जबकि रीटेक बार-बार अर्जुन की वजह से होते थे।
हालांकि इंटिमेट सींस अर्जुन ने अपनी पहली ही फिल्म इश्कजादे में परिणीति चोपड़ा संग दिया था बावजूद इसके साशा की हॉटनेस देखकर अर्जुन के पसीने छूट गये। देखते हैं कि जो हाल अर्जुन कपूर का हुआ है वैसा ही फिल्म देखने के बाद लोगों का होता है कि नहीं।
मालूम हो इस फिल्म में अर्जुन कपूर डबल रोल में हैं। फिल्म में उनके साथ ऋषि कपूर भी हैं। फिल्म 17 मई को रिलीज हो रही है। साशा आग मशहूर अभिनेत्री सलमा आगा की बेटी हैं। सलमा आगा ने भी बॉलीवुड में शुरूआत बी आर चोपड़ा की हिट फिल्म निकाह से की थी। उनकी बेटी भी चोपड़ा कैंप से ही बॉलीवुड में कदम रख रही है।


Click it and Unblock the Notifications












