ऋषि ने भी पढ़े अर्जुन कपूर के कसीदे
इसे आप कपूर-कपूर का प्रेम कह लीजिये या फिर परिवार का दोस्ताना असर जिसके चलते बॉलीवुड लीजेंड ऋषि कपूर ने भी बोनी कपूर के साहबजादे अर्जुन कपूर के जमकर कसीदे पढ़े हैं। ऋषि कपूर आने वाली फिल्म औरंगजेब में अर्जुन कपूर के साथ काम कर रहे हैं। ऋषि ने कहा कि नवोदित अभिनेता अर्जुन कपूर के पास काम का वह जुनून है जो एक कलाकार के लिए जरूरी होता है।
मालूम हो कि 17 मई को बड़े पर्दे पर अर्जुन कपूर की फिल्म औरंगजेब रिलीज हो रही है। फिल्म अपने इंटिमेट सींस के कारण चर्चा में बनी हुई है। फिल्म में अर्जुन का डबल रोल है। फिल्म मल्टी स्टार है और एक्शन थ्रिलर है।
इस फिल्म में अर्जुन कपूर डबल रोल में हैं। फिल्म में उनके साथ नवोदित तारिका साशा आगा, जैकी श्राफ और अमृता सिंह भी हैं। साशा आग बीते जमाने की मशहूर अभिनेत्री सलमा आगा की बेटी हैं। सलमा आगा ने भी बॉलीवुड में शुरूआत बी आर चोपड़ा की हिट फिल्म निकाह से की थी। उनकी बेटी भी चोपड़ा कैंप से ही बॉलीवुड में कदम रख रही है।
हाल ही में फिल्म का पहला लुक जारी किया गया है। फिल्म के पहले ही लुक में साशा को सेक्सी गुड़िया के रूप में पेश किया गया है। फिल्म के पहले पार्ट में ही उन्हें बिकनी पहने और स्विमिंग करते दिखाया गया है। फिल्म को आदित्य चोपड़ा बना रहे हैं जबकि फिल्म का निर्देशन अतुल सभरवाल कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications












