औरंगाबाद ट्रेन हादसा- 16 मजदूरों की मौत, अजय देवगन, रितेश देशमुख समेत बॉलीवुड सितारों ने जताया दुख
शुक्रवार की सुबह महाराष्ट्र में औरंगाबाद के पास रेलवे ट्रैक पर 16 प्रवासी मजदूरों की मालगाड़ी के चपेट में आने से मौत हो गई। इस घटना से सभी शोकग्रस्त हैं। ये सभी मजदूर मध्यप्रदेश जा रहे थे। इस मामले पर जांच जारी है। सरकार समेत देश की जनता और बॉलीवुड सितारों ने भी इस दुर्घटना पर शोक जताया है। रितेश देशमुख, ऋचा चड्डा, अनुभव सिन्हा ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
रेल मंत्रालय ने बताया कि घटना बदनापुर और करनाड स्टेशन के बीच की है। शुक्रवार तड़के मजदूर रेलवे ट्रैक पर सो रहे थे। मालगाड़ी के ड्राइवर ने उन्हें देख लिया था, बचाने की कोशिश भी की, पर हादसा हो गया। मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।

बता दें, ये सभी मजदूर एक स्टील फैक्ट्री में काम करते थे और औरंगाबाद से गांव जानेवाली ट्रेन पकड़ने के लिए जालना से औरंगाबाद पैदल जा रहे थे, रात अधिक होने के चलते सभी ने सटाना शिवार इलाके में पटरी पर ही अपना बिस्तर लगा लिया था। सुबह इसी पटरी से एक माल गाड़ी गुजरी और 16 मजदूर उसकी चपेट में आ गए।


Click it and Unblock the Notifications