'इतनी गर्मी में कैसे कपड़े पहने है..' आंटी ने श्रिया सरन से कही ऐसी बात, शर्म से लाल हो गई हसीना!

shriya saran

श्रिया सरन एक शानदार अदाकारा हैं और वो हिंदी से लेकर साउथ सिनेमा तक में छाई रहती हैं। कई बार फैंस कुछ ऐसा कर देते हैं कि सितारों को समझ में नहीं आता है कि वो किस तरह से रिएक्ट करें।

ऐसा ही एक वीडियो इस वक्त वायरल हो रहा है जिसमें श्रिया सरन के साथ एक आंटी नजर आ रही हैं। ये आंटी हसीना के साथ तस्वीर क्लिक करवा रही हैं। लेकिन इस बीच उन्होने श्रिया के कपड़ों पर कमेंट्स किया था।

उन्होने कुछ ऐसा कहा कि श्रिया चौंक गई और जोर से हंसने लगीं। इस दौरान पैपराजी ने भी आंटी की बात पर रिएक्ट करते हुए अभिनेत्री से बात की। हालांकि आंटी ने एक्ट्रेस के कपड़ों पर टिप्पणीं करके उनका ही भला चाहा था।

क्या कहा आंटी ने

वीडियो में आप देखेंगे कि श्रिया सरन पोज दे रही हैं। बगल में खड़ी आंटी कहती हैं, ''बच्ची कितनी गर्मी में है, एक तो कपड़े ऐसा पहनी हुई है गर्मी मेँ। एक तो एसी में रहने वाली बच्ची, चलो जाओ।'' इस बात को सुनकर श्रिया सरन शर्म से हंसने लगती हैं। हालांकि पैपराजी को कहते हुए सुना जा सकता है कि, ''देखा आपने कितना प्यार मिल रहा है।'' श्रिया मुस्कुराती हैं और चली जाती हैं। अब ये वीडियो वायरल हो रहा है और लोगों के मजेदार कमेंट्स सामने आ रहे हैं।

क्या बोले लोग?

इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा है, ''समझ में नहीं आ रहा है चिंता कर रही हैं या बेज्जती।'' एक ने लिखा, ''ये आंटी सारे स्टार्स के साथ फोटो क्लिक करवा रही है। कौन हैं ये?'' एक ने लिखा, ''इसको कहते है सच्चा सपोर्ट।'' एक ने लिखा, ''आंटी को चिंता है।'' एक ने लिखा, ''सच्ची फैन है।'' इस तरह से लोग लगातार रिएक्ट कर रहे हैँ। हालांकि श्रिया सरन की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..

More from Filmibeat

Read more about: shriya saran
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X