..................... Aunties scold a young girl for talking on phone in Delhi Metro video gone viral - Hindi Filmibeat

Viral Video: मेट्रो में फोन पर बात कर रही लड़की पर महिलाओं ने किया कमेंट, लड़की ने याद दिला दिया छठी का दूध

Delhi Metro Viral Video

Delhi Metro Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर कोई ना कोई वीडियो या तस्वीर वायरल हो जाती है जो कि चर्चा का विषय बन जाती है। पिछले कुछ वक्त में देखने को मिला है कि दिल्ली मेट्रो के कई सारे वीडियोज वायरल हो चुके हैं। कभी कपल्स को अश्लील हरकत करते हुए देखा जाता है तो कभी कोई डांस करते हुए नजर आ जाता है।

अब इस बार भी दिल्ली मेट्रो की एक वीडियो वायरल हो रही है। सोशल मीडिया पर इसे काफी ज्यादा देखा जा रहा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि कई सारी औरतें एक ग्रुप के साथ बैठी होती है। इस वीडियो में एक लड़की से वह बहस करती हुई नजर आती है। लेकिन यह मामला तब बिगड़ जाता है जब इन औरतों ने एक लड़की को फोन पर बात करने को लेकर डांट दिया।

दिल्ली मेट्रो के इस वायरल हो रहे वीडियो को एक्स हैंडल अरहंत शेल्बी नाम के एक यूजर ने शेयर किया है। इसके बाद 'घर के क्लेश' हैंडल से इस वीडियो को एक बार फिर से शेयर किया गया। इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया था कि "आंटियों और एक लड़की के बीच दिल्ली मेट्रो में हुआ क्लेश, आंटियों ने लड़की को फोन पर बात करने के लिए डांटा।"

सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस पर लोग भी अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इस पर कुछ लोगों का कहना है कि वहां पर मौजूद औरतों को बिना मतलब के किसी के मामलों में नहीं पड़ना चाहिए। तो वहीं कुछ लोगों ने बुजुर्गों के साथ सही ढंग से बात न करने को लेकर फटकार लगाई है।

Read more about: delhi metro
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X