DETAILS: सलमान खान- कबीर खान की फिल्म.. यहां हर बात है धमाकेदार!
कबीर खान- सलमान खान की अगली फिल्म जबसे खबरों में आई है, लगातार सुर्खियों में है। कभी फिल्म से जुड़े अफवाहों की वजह से तो कभी फिल्म की कास्ट की वजह से। कोई शक नहीं कि फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।
ताजा खबरों की बात करें तो फिल्म पर काम शुरू हो चुका है। फिल्म के ऑडिशन भी शुरू हो चुके हैं। लेकिन यहां खोज कुछ अलग है। जी हां, फिल्म के लिए दो चाइनीज एक्टर्स की जरूरत है, जिनमें में एक की उम्र 5-7 वर्ष और एक की उम्र 30-35 वर्ष की होनी चाहिए।
['शाहरूख खान अब मेरे लिए कंपिटिशन नहीं हैं....'- सलमान खान]
इसके अलावा भी हम फिल्म से जुड़ी कुछ बातें लेकर आए हैं। फिल्म निर्देशक कबीर खान ने बताया कि सलमान खान की साथ अगली फिल्म जुलाई में शुरू हो जाएगी। बता दें, यह फिल्म अगले साल यानि की 2017 की ईद पर रिलीज होगी।
कबीर खान ने बताया कि यह फिल्म पूरी तरह से राजनीति पर आधारित होगी। हम्म.. शायद ही सलमान खान ने कभी ऐसी फिल्म में काम किया है, जहां पॉलिटिक्स दिखाई गई हो। फिल्म की शूटिंग लद्दाख में होने वाली है। सलमान खान सुल्तान जैसे ही रिलीज होगी। वह कबीर खान के साथ इस फिल्म की शूटिंग कर देंगे।
यहां जानें सलमान खान- कबीर खान के फिल्म की डीटेल्स-


Click it and Unblock the Notifications

