शाहरूख के लंगोटिया यार करण भी मुंहफट निकले

करण जौहर और शाहरूख खान की दोस्ती तो पूरे फिल्मी गलियारे में मशहूर हैं। लोग तो उन्हें लंगोटिया यार कहते हैं लेकिन शाहरूख और करण में सिर्फ एक ही अंतर कहा जाता था कि शाहरूख किसी को भी कुछ कह देते हैं जबकि करण जौहर जल्दी किसी से खराब ढंग से बातें नहीं करते हैं। जिसके कारण कऱण जौहर को लोग मीडिया फ्रेंडली की संज्ञा देते हैं।

लेकिन अब शायद उनके लिए यह विशेषण प्रयोग ना हो क्योंकि करण भी अब अपना आपा खोने लगे हैं जिसका ताजा उदाहरण दिखा सोमवार को दिल्ली के सीरी फोर्ट ऑडिटोरियम के एक समारोह में।

फिल्म 'बॉम्बे टाकीज' की स्पेशल स्क्रीनिंग होनी थी जिसके लिेए फिल्म की पूरी टीम आयी हुई थी। दर्शकों ने तभी करण से ऐसा सवाल कर लिया जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी।

उसके बाद तो करण का ऐसा सिर घूमा जिसके बाद उन्होंने वो सब कह दिया जो नहीं कहना चाहिए था। एक दर्शक ने करण जौहर से सवाल किया कि क्या फिल्मों की नग्नता ने बलात्कार की घटनाओं को बढ़ावा नहीं दिया है तो उस पर करण जौहर ने अपना आपा खो दिया और कहा कि'यू आर द रेपिस्ट'।

जिसके बाद तो आयोजन का माहौल ही बिगड़ गया। करीब 2000 लोगों से भरा सीरी फोर्ट ऑडिटोरियम में कुछ अप्रिय घटना ना हो जाये इसके लिए समारोह को जल्दी खत्म करना पड़ा, यहां तक की फिल्म बांबे टॉकीज की स्क्रीनिंग भी की जानी थी लेकिन अंतिम वक्त पर स्क्रीनिंग रद्द कर दी गई।

मालूम हो कि शाहरूख खान कई मौकों पर लोगों से भिड़ते-झगड़ते और गाली-गलौच करते देखे गये हैं। वो कभी भी किसी को कुछ भी कह देते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X