शेरशाह में शानदार दिखीं कियारा आडवाणी, दर्शकों ने की अभिनय की तारीफ!
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी अभिनीत शेरशाह को 12 अगस्त को अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ किया गया है और तब से यह चर्चा का विषय बना हुआ है। सिद्धार्थ के अभिनय से लेकर फिल्म के डायरेक्शन तक हर कोई दर्शकों की तारीफ करता नजर आ रहा है ही लेकिन इन सबके साथ कियारा के किरदार को भी काफ़ी सराहना मिल रही है. सिद्धार्थ ने कैप्टन विक्रम बत्रा (पीवीसी) की भूमिका निभाई है, जबकि कियारा ने उनकी प्रेमिका डिंपल के व्यक्तित्व को चित्रित किया है।
स्क्रीन पर सीमित समय के बाद भी, वह बेहद ईमानदारी और सरलतासे काम करती हुई दिखाई दे रही हैं, जिससे दर्शक काफी सहजता से उनसे जुड़ते दिखाई दे रहें है।

कॉलेज की एक युवा लड़की से लेकर क्लाइमैक्स के उस भावनात्मक दृश्य तक, उसका परिवर्तन और अधिक देखनेका मन करता है। कियारा आज की युवा पीढ़ी के बीच काफी मशहूर हैं.
उनकी हर एक फोटो, पोस्ट को सोशल मीडिया पर खूब लाइक और व्यूज मिलते हैं. वह इन दिनों बॉलीवुड में कई बड़ी फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं। लस्ट स्टोरीज, गुड न्यूज और गिल्टी जैसी कई सफल भूमिकाओं के बाद,
धर्मा प्रोडक्शंस के साथ कियारा का चौथा प्रोजेक्ट है। यह मान लेना शायद गलत नहीं होगा कि एक्ट्रेस और प्रोडक्शन हाउस एक साथ बहुत आगे लंबा सफर साथ चलेंगे।


Click it and Unblock the Notifications