जनता ने 'हमशकल्स' को हिट कराकर आलोचकों के मुंह पर मारा तमाचा
भले ही आलोचकों ने साजिद खान की फिल्म 'हमशकल्स' को बोकस और बकवास करार दिया हो लेकिन जनता ने फिल्म को गले से लगा लिया है जिसकी वजह से फिल्म की पूरी स्टारकास्ट काफी खुश है। फिल्म के निर्माता ने इसी कारण फिल्म 'हमशकल्स' की सक्सेस पार्टी रखी थी और जमकर अपने कलाकारों को फिल्म के लिए बधाई दी और तहे दिल से जनता को धन्यवाद दिया।
फिल्म 'हमशकल्स' के निर्माता वाशु भगनानी ने साजिद खान निर्देशित फिल्म 'हमशकल्स' के बारे में कहा कि लोगों ने इस फिल्म के बारे में गलत प्रचार किया। इसके बावजूद बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने खुद को साबित किया।
सैफ की बेगम के पास 'हमशकल्स' के लिए वक्त नहीं
आपको बता दें कि सैफ अली खान, रितेश देशमुख, राम कपूर, बिपाशा बसु, ईशा गुप्ता और तमन्ना भाटिया अभिनीत इस फिल्म को मिश्रित प्रतिक्रिया मिली। हालांकि सोशल नेटवर्किं ग साइटों पर इस फिल्म को बकवास कहा गया। भगनानी ने 20 जून को रिलीज होने के बाद चार दिनों के अंदर फिल्म द्वारा 76 करोड़ के व्यापार का दावा किया है। वे इससे बेहद खुश हैं।
भगनानी ने कहा, "बहुत-बहुत धन्यवाद। कुछ लोगों ने सोशल नेटवर्किंग साइटों पर इस फिल्म को बेकार कहा। लेकिन दर्शकों ने साबित कर दिया कि फिल्म अच्छी है।" फिल्म आलोचकों से फिल्म को बेहतर प्रतिक्रिया न मिलने पर भागनानी ने कहा, "आलोचनाओं पर हम कुछ नहीं कह सकते, क्योंकि हमें इंडस्ट्री में ही रहना है। यह उनका व्यक्तिगत दृष्टिकोण है। हमलोग फिल्म दर्शकों के लिए बनाते हैं और अच्छे परिणाम से हम बेहद खुश हैं।"
कैसी थी यह सक्सेस पार्टी इसको जानने के लिए आप नीचे की स्लाइडों पर क्लिक कीजिये।


Click it and Unblock the Notifications











