अतुल सुभाष आत्महत्या मामले में पत्नी निकिता को मिली जमानत, शुरू की नौकरी, तो भड़के लोग

Atul Subhash

अतुल सुभाष की आत्महत्या ने हर एक को हैरान कर दिया था। अतुल सुभाष ने अपने सुसाइड नोट में पत्नी निकिता सिंघानिया समेत अन्य लोगों का भी नाम नोट में शामिल किया था। 34 वर्षीय अतुल सुभाष की मौत के सिलसिले में तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पुलिस ने अतुल सुभाष की पत्नी निकिता सिंघानिया को हरियाणा के गुरुग्राम से गिरफ्तार किया था। उनकी मां निशा सिंघानिया और उनके भाई अनुराग सिंघानिया को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से पकड़ा था। वहीं कोर्ट ने तीनों को 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में उन्हें भेजा था।


निकिता ने फिर ज्वाइन की नौकरी

लेकिन बता दें कि अतुल सुभाष की पत्नी निकिता सिंघानिया को जमानत भी मिल चुकी है और उनकी लाइफ फिर से पटरी पर लौटती नजर आ रही है। उन्होंने फिर से नौकरी भी ज्वाइन कर ली है। Mewsinsta की रिपोर्ट के मुताबिक निकिता सिंघानिया Accenture India नाम की कंपनी में काम कर रही हैं। जैसे ही लोगों ने निकिता सिंघानिया की लिंक्डइन प्रोफाइल देखी उसमें निकिता की कंपनी की डेटेल लोगों ने नोटिस कीं यह सब देखने बाद लोगों भड़कते नजर आए।

लोगों ने उठाए सवाल

दीपिका भारद्वाज नाम की एक महिला ने निकिता सिंघानिया के कंपनी में काम करने पर सवाल उठाया है। उन्होंने Accenture India कंपनी को टैग करते हुए जवाब मांगा है। दीपिका ने अपने इस पोस्ट में नाराजगी जताते हुए लिखा- जो लोग आपराधिक मामलों में फंसे हैं उनके लिए आपकी कंपनी की पॉलिसी क्या है ? मैं इसलिए पूछ रही हूं क्योंकि मैं व्यक्तिगत ऐसे रूप से ऐसे मामलों को जानती हूं। जहां आप पुरुषों को अपने यहां नौकरी जारी रखने की अनुमति नहीं देते हैं। भले ही उनपर आपराधिक मामला हो, भले ही वह वैवाहिक हों, लेकिन यहां आप एक महिला को अनुमति दे रहे हैं। क्या लिंग के आधार पर अलग-अलग नीतियां हैं ? बस पूछ रही हूं। बता दें कि सोशल मीडिया पर यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। कंपनी की हो रही लगातार अलोचना के बाद भी कंपनी ने अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है।

More from Filmibeat

Read more about: atul subhash
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X