Death News: नहीं रहा कपिल शर्मा शो का ये टॉप कॉमेडियन, कैंसर के कारण हुई मौत

Atul Parchure Death

Atul Parchure Death: फैमिली कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' में अलग अलग किरदारों में नजर आने वाले दिग्गज अभिनेता अतुल परचुरे का आज (14 अक्टूबर) निधन हो गया। वह 57 वर्ष के थे। अतुल परचुरे कैंसर का इलाज करा रहे थे। अतुल परचुरे की निधन की खबर से इंडस्ट्री में शोक है। अतुल ने कई मराठी और हिंदी फिल्मों और टीवी शो में काम किया था।

अतुल परचुरे को लिवर कैंसर डायग्नोस किया गया था। वह पिछले कुछ समय से जानलेवा बीमारी से जूझ रहे थे। कैंसर की जंग अतुल परचुरे हार हए और उनका निधन हो गया। अतुल के परिवार में उनकी मां, पत्नी और बेटी हैं।

अतुल परचुरे अपने इलाज के चलते लंबे समय से शोबिज से दूर थे। हालांकि, उन्होंने एक मराठी फिल्म, अलीबाबा आणि चालिशिटले चोर में अपनी उपस्थिति के साथ टेलीविजन पर अपनी वापसी की। उनकी वापसी को दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स को भी काफी इंप्रेस किया था। उनके निधन के बाद से सोशल मीडिया पर फैंस एक्टर के निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं और उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

अतुल परचुरे के बारे में बात करें तो अभिनेता ने कुछ लोकप्रिय फिल्मों जैसे नारबाची वाडी (मराठी), खट्टा मीठा (हिंदी), स्टाइल (हिंदी), नवरा माजा नवसाचा (मराठी), ऑल द बेस्ट (हिंदी), बिल्लू ( हिंदी) में यादगार किरदार निभाए हैं।

टेलीविजन पर उनके कुछ यादगार कामों में माझा होशिल ना (मराठी), द कपिल शर्मा शो, कॉमेडी नाइट्स विद कपिल, बड़ी दूर से आए हैं आदि। इसके अलावा अतुल परचुरे ने कई मराठी और हिंदी नाटकों में भी काम किया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X