आतंकवादी बनेंगे अतुल कुलकर्णी
राष्ट्रिय पुरस्कार विजेता अभिनेता अतुल कुलकर्णी अब आतंकवादी की भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म 'चौरास्ता-क्रासरोड ऑफ लव'में उन्हें आतंकवादी बनने का प्रस्ताव दिया गया है। इस फिल्म का निर्देशन अंजन दत्त कर रहे हैं और यह फिल्म 27 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
'चांदनी बार', 'सत्ता' और 'खाकी' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके अतुल ने हाल ही में राकेश मेहरा की फिल्म 'दिल्ली-6' में गोबर नाम का किरदार निभाया था जिसे लोगों ने पसंद किया।
फिल्म चौरास्ता क्रासरोड ऑफ लव में उन लोगों की कहानियां है जो कि समस्याओं के दौर से गुजर रहे है। एक भगोड़ा आतंकवादी, चमक खोती हीरोइन का अपने पहले पति से मिलना, एक युवा दम्पति की समस्याएं आदि की समस्याएं फिल्म में समेटी गईं है।


Click it and Unblock the Notifications











