Half Look: सलमान खान की भारत से भाईजान का बिल्कुल नया अवतार, लेकिन आधी झलक
सलमान खान ईद की धमाकेदार तैयारी कर रही हैं और भारत की शूटिंग को 90 दिन पूरे हो चुके हैं। प्रोड्यूसर अतुल अग्निहोत्री ने आज फिर फिल्म के सेट से एक तस्वीर डाल कर फैन्स की उत्सुकता बढ़ा दी है। दरअसल, इस तस्वीर में सलमान खान भले ही पूरे नहीं दिखाई दे रहे हैं लेकिन अगर कुछ दिखाई दे रहा है तो वो है उनकी सफेद दाढ़ी।
अब फैन्स ये सोचने पर मजबूर हो गए हैं कि आखिर ये भारत के कौन से दशक का लुक होगा। गौरतलब है कि भारत में सलमान खान कई अलग अलग अवतार में नज़र आएंगे। फिल्म में वो भारत नाम के लड़के बने है जिसकी ज़िंदगी में 1947 से लेकर 2010 तक क्या क्या घटता है, यही फिल्म की कहानी है।

फिल्म में सलमान खान का साथ दे रहे हैं कैटरीना कैफ, दिशा पटानी, नोरा फतेही, तबू, जैकी श्रॉफ, सुनील ग्रोवर, आसिफ शेख और बेहद खास मेहमान भूमिका में वरूण धवन। फिल्म में तबू और जैकी श्रॉफ सलमान खान के माता पिता के रोल में नज़र आएंगे। वहीं खबर है कि वरूण धवन एक जवान धीरूभाई अंबानी की भूमिका में नज़र आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications











