सलमान खान की 'भारत' से कैटरीना कैफ का जबरदस्त LOOK- बेइंतहा खूबसूरत
अली अब्बास जफर के निर्देशन में बन रही फिल्म 'भारत' अपने पहले टीजर के साथ ही सुर्खियों में आ चुकी है। टीजर में जहां सलमान के अलग अलग लुक दिखे, वहीं कैटरीना की कमी दिखी। खैर, प्रोड्यूसर अतुल अग्निहोत्री ने फिल्म के सेट से कैटरीना की बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। कैटरीना यहां घुंघराले बालों में किसी पुरानी फिल्म की एक्ट्रेस की तरह दिख रही हैं।
सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर यह फिल्म ईद पर रिलीज होने वाली है। इस तस्वीर को देख कर कहना गलत नहीं होगा कि भारत में कटरीना एकदम अलग अंदाज दिखने वाली हैं.. घुंघराले बाल और बिंदी में कैट बला की खूबसूरत दिख रही हैं। जाहिर है फैंस कैट के इंस लुक से बेहद खुश होंगे।

उम्मीद है कि जल्द ही अली अब्बास जफर फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज करेंगे, जिसमें कैटरीना के किरदार की झलक भी दिख सके। बता दें, कैटरीना से पहले इस फिल्म के लिए प्रियंका चोपड़ा को फाइनल किया गया था। लेकिन प्रियंका ने अपनी शादी में व्यस्तता की वजह से फिल्म को रिजेक्ट कर दिया। जिसके बाद कैटरीना की एंट्री हुई। ठग्स ऑफ हिंदुस्तान और जीरो की असफलता के बाद.. कैटरीना को भारत के जरीए एक सुपरहिट फिल्म मिल सकती है।
यहां जानें भारत से जुड़ी बातें-


Click it and Unblock the Notifications