रजनीकांत पर फिल्म बनायेंगे अतुल अग्निहोत्री

By Priya Srivastava

Rajinikant
रजनीकांत को हाल ही में फोब्स द्वारा भारत के 100 प्रभावशाली लोगों में शामिल किया गया है। ऐसी मान्यता है कि रजनी जिस भी फिल्म में हाथ लगाते हैं। उसका हिट होना तय होता है। यही वजह है कि हर निर्माता निर्जेशक उनके साथ फिल्म करना चाहता है। लेकिन इस क्रम में अतुल अग्निहोत्री ने एक अलग योजना बनाई है।

उन्होंने कहा है कि अब वह रजनीकांत की जिंदगी व उनकी जीवनशैली पर एक फिल्म का निर्माण करना चाहते हैं। इस बारे में उन्होंने रजनीकांत से बात भी की है। और रजनीकांत ने इसके लिए हामी भी भरी है। जल्द ही वह इस पर विचार भी करेंगे। अतुल अपनी आगामी फिल्म के निर्माण के बाद इस फिल्म पर पूरी तरह ध्यान देंगे और तय करेंगे कि आगे की रणनीति किस तरह से काम करना है। चूंकि रजनीकांत बेहद व्यस्त रहते हैं। और वे जल्दी हर किसी को वक्त नहीं देते। तो उनकी बातों को ध्यान में रखते हुए अतुल यह योजना तैयार करेंगे। लेकिन रजनीकांत इस फिल्म में भूमिका नहीं निभायेंगे।

उन्होंने यह बात भी साफ कर दी है। चूंकि फिल्म उनके जीवन पर होगी, तो वह अतुल को पूरा सहयोग करने के लिए तैयार हैं। अतुल ने अब तक यह तय नहीं किया है कि इस फिल्म में किस कलाकार को लेंगे। और किससे निर्देशन करवायेंगे। जिन्होंने कुछ एड फिल्मों का निर्माण किया है और कुछ अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स भी काम किया है। रजनी पर अगर कोई फिल्म बनी तो उस फिल्म की सफलता भी तय है। चूंकि ऐसे कई व्यक्ति हैं, जो उनके जीवन से बहुत प्रभावित हैं और उनकी तरह की बनना चाहते हैं। गौरतलब है कि रजनी ने साउथ सिनेमा के लिए बहुत कुछ किया है और उन्हें वहां के लोग भगवान मानते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X