अटैक ट्रेलर 2: जॉन अब्राहम की फिल्म के दूसरे ट्रेलर ने इंटरनेट पर मचाई तबाही, पढ़िए ट्वीट्स
जॉन अब्राहम, रकुल प्रीत सिंह और जैकलीन फर्नांडीज़ स्टारर फिल्म अटैक, 1 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है। इस फिल्म का प्लॉट बेहद ही दिलचस्प है। ये एक साइंस फिक्शन एक्शन फिल्म है जहां जॉन अब्राहम के अंदर कुछ खास तकनीक वाले चिप फिट किए जाते हैं जिसकी मदद से वो एक सोल्जर से सुपर सोल्जर बन जाते हैं।
भारत के पहले सुपर सोल्जर के रूप में जॉन अब्राहम की अटैक का नया ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आ रहे हैं और इस फिल्म को देखने की उत्सुकता दर्शकों में साफ दिखाई दे रही है। फिल्म का ट्रेलर 2 देखने के बाद फैन्स इस फिल्म को एक अच्छी सुपरहीरो फिल्म के तौर पर देख रहे हैं।

कुछ लोग जॉन अब्राहम की तुलना कैप्टन अमरीका से भी कर रहे हैं। वहीं कुछ का मानना है कि ऐसी फिल्मों को मौके मिलने चाहिए तभी हम भी किसी दिन, एवेंजर्स जैसी बढ़िया स्तर की सुपरहीरो फिल्मों का मुकाबला कर पाएंगे। देखिए ट्रेलर देखने के बाद दर्शकों ने फिल्म को कैसा रिस्पॉन्स दिया है।

भारत की सुपरहीरो फिल्म
प्रिंस राज नाम के एक यूज़र ने लिखा - “मैं अटैक के लिए बहुत ही ज़्यादा उत्साहित हूं। ये पिक्चर का एक्शन कुछ ज़्यादा कमाल या दुनिया से अलग नहीं होगा और ना ही इसका क्लाईमैक्स। पर इंडिया में सुपरहीरो मूवी बन सकती है अच्छी वाली, ट्रेलर देख के तो यही लग रहा है। बाकी का बात को पिक्चर देख के पता चलेगा।”

जॉन अब्राहम का बेस्ट काम
हॉनेस्ट रिव्यूज़ नाम के एक पेज ने ट्वीट किया - एक्शन फिल्मों के फैन्स के लिए वाकई एक बढ़िया ट्रीट आ रही है। क्या शानदार ट्रेलर है अटैक का। जॉन अब्राहम वो करते नज़र आएंगे जो करते वो सबसे अच्छे लगते हैं - एक्शन।

फिल्म को साथ की ज़रूरत
साथ ही हॉनेस्ट रिव्यूज़ ने लिखा - अटैक एक बेहतरीन कोशिश है भारतीय सिनेमा और उसके दर्शकों को बहुत ही अच्छे तकनीकी स्तर की सच्ची एक्शन साइंस फिक्शन फिल्म देने की। अगर ये एवरेज फिल्म भी निकलती है तो भी इस फिल्म को लोगों की सराहना मिलनी चाहिए जिससे कि आने वाले समय में प्रोडक्शन कंपनियां इस तरह की फिल्में बनाने का हौसला दिखा सकें।

हॉलीवुड Sci-Fi एक्शन फिल्म
इंद्र कुमार ने ट्वीट करते हुए लिखा - मैं इस फिल्म को किसी भी कीमत पर देखना चाहता हूं। उम्मीद करता हूं कि जितना उम्दा इस फिल्म का ट्रेलर है उतनी ही बढ़िया ये फिल्म भी होगी। ट्रेलर देखकर तो ये फिल्म किसी भी हॉलीवुड Sci-Fi एक्शन फिल्म के बराबर ही दिखाई दे रही है।

उत्साहित हैं फैन्स
जैकलीन फर्नांडीज़ की एक फैन ने लिखा - मैं अटैक देखने के लिए बेहद उत्साहित हूं। फिल्म का दूसरा ट्रेलर भी बाहर आ चुकी है। जैकलीन और जॉन कितने शानदार लग रहे हैं।

बॉलीवुड ने तरक्की की है
सुहैल नाम के एक यूज़र ने लिखा - “भाई, क्या ट्रेलर है ये। इंटरनेशनल में ये छा जाएगा। पहली बार लग रहा है कि बॉलीवुड वालों ने कुछ तरक्की की है।”

शानदार है ट्रेलर
प्रवीण नाम के एक यूज़र ने भी ट्रेलर की तारीफ करते हुए लिखा - क्या बढ़िया ट्रेलर है। भारतीय सिनेमा में इस तरह की एक्शन फिल्मों को बनता देख अच्छा लग रहा है।

दूसरे ट्रेलर की ज़रूरत ही नहीं
Sanky नाम के एक यूज़र ने लिखा, वैसे तो जॉन अब्राहम की अटैक को दूसरे ट्रेलर की ज़रूरत ही नहीं थी लेकिन ये ट्रेलर भी उतना ही शानदार है।

फिल्म के लिए सपोर्ट
फेमस यू ट्यूबर आशीष चंचलानी ने ट्वीट करते हुए लिखा - क्या हम प्लीज़ अटैक जैसी फिल्मों का सपोर्ट कर सकते हैं? अगर हम ऐसा नहीं करेंगे तो भारत में ऐसी फिल्में बन ही नहीं पाएंगी। ऐसा बहुत कम हो पाता है कि एक डायरेक्टर इतना बड़ा रिस्क उठाकर एक साइंस फिक्शन फिल्म बनाए। और जब वो ऐसा करते हैं तो उनकी तुलना सीधे हॉलीवुड से कर दी जाती है और उस फिल्म को पूरी तरह से नकार दिया जाता है। जबकि इस तरह की हॉलीवुड फिल्मों का बजट भारतीय फिल्मों से 20 गुना ज़्यादा होता है। क्या ये सही है?


Click it and Unblock the Notifications











