Badhaai Do Trailer- राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की अतरंगी शादी, रिलीज हुआ 'बधाई दो' का ट्रेलर!

लंबे समय से चर्चा में चल रही फिल्म बधाई दो का आधिकारिक ट्रेलर अब रिलीज हो गया है और इस ट्रेलर ने सामने आकर धमाका कर दिया है। एक बार फिर से राजकुमार राव ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है और भूमि पेडनेकर भी इस फिल्म में जबरदस्त लग रहीं हैं। बधाई दो ट्रेलर के रिलीज होते ही ये काफी चर्चा में हैं। एक बार फिर से राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर लोगों को हंसाने आ रहे हैँ। इस फिल्म के ट्रेलर को साझा करते हुए भूमि पेडनेकर ने लिखा है..

''यह उन फिल्मों में से एक है, जो हमारे रास्ते में आई, हमारे दिलों को इस तरह से छुआ कि हम समझा नहीं सकते। अब आप देखो ट्रेलर और हमें बधाई दो।'' भूमि पेडनेकर और राजकुमार राव एक अलग ही भूमिका में हैं और एक अतरंगी शादी इसमें दिखाई गई है।

badhaai do, trailer, rajkummar rao, bhumi pednekar, बधाई दो, ट्रेलर, राजकुमार राव, भूमि पेडनेकर

ट्रेलर से साफ पता चलता है कि भूमि पेडनेकर को लड़कों में कोई रुचि नहीं है लेकिन राजकुमार राव उनके पीछे शादी को लेकर पड़े हुए हैँ। पुलिस ऑफिसर की भूमिका में वो कमाल के लग रहे हैं।

किसी ना किसी तरह वो शादी के लिए भूमि को राजी कर लेते हैं लेकिन बाद में पता चलता है कि राजकुमार राव को भी लड़कियों में कोई रुचि नहीं है। वो बस एक रुममेट की तरह रहते हैँ। इससे इतना तो तय है कि फिल्म काफी शानदार होने वाली है।

जंगली पिक्चर्स की 'बधाई दो' का निर्देशन हर्षवर्धन कुलकर्णी ने किया है, जिसे अक्षत घिल्डियाल और सुमन अधिकारी ने लिखा है। "बधाई दो" 11 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और इसे ज़ी स्टूडियोज़ द्वारा दुनिया भर में नाटकीय रूप से वितरित किया जाएगा। फिलहाल आप देखिए शानदार ट्रेलर...

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X