अतरंगी रे निर्देशक आनंद एल राय ने की अक्षय कुमार की दिल खोलकर तारीफ, कहा- 'उनकी की सादगी बहुत आकर्षक है'
फिल्म 'अतरंगी रे' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और लोगों से काफी पॉजिटिव प्रतिक्रिया भी देखने को मिल रही है। इस फिल्म की अतरंगी प्रेम कहानी सभी को आकर्षित कर रही है। आनंद एल राय के निर्देशन में बनी ये फिल्म 24 दिसंबर को डिज्नी+ हॉटस्टार ओटीटी पर रिलीज होने वाली है।
'अतरंगी रे' में अक्षय कुमार, धनुष और सारा अली खान मुख्य भूमिकाओं में है। खास बात है कि इस फिल्म के बाद आनंद एल राय और अक्षय कुमार एक बार फिर साथ काम करते हुए नजर आएंगे फिल्म 'रक्षाबंधन' में। निर्देशक-अभिनेता की जोड़ी के बीच एक महान रचनात्मक तालमेल दिखाई दे रहा है।

सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ काम करने के अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए, फिल्म निर्माता- निर्देशक आनंद एल राय ने कहा, "अक्षय कुमार की सादगी बहुत आकर्षक है। उनकी सच्चाई और ईमानदारी मुझे एक निर्देशक के रूप में प्रेरित करती है। जिस वजह से मैं फिर से उनके साथ काम करने के लिए उत्साहित हूं। मैं आज तक जितने भी अभिनेताओं से मिला हूं, अक्षय उन सबमें सबसे सरल अभिनेता हैं।"
गुलशन कुमार और टी-सीरीज़, आनंद एल राय और केप ऑफ़ गुड फिल्म्स प्रस्तुत अतरंगी रे, अ कलर येलो प्रोडक्शन द्वारा निर्मित की जो आनंद एल राय और हिमांशु शर्मा द्वारा निर्मित तथा भूषण कुमार और कृष्ण कुमार द्वारा निर्मित है। आनंद एल राय द्वारा निर्देशित फिल्म 24 दिसंबर को विशेष रूप से केवल डिज़्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज़ हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications