सारा अली खान की नो-मेकअप लुक फोटो, फैंस ने लगाई सोशल मीडिया पर 'आग'- Pics
सारा अली खान की सोशल मीडिया पर नो मेकअप लुक वाली तस्वीर खासा वायरल हो रही है। इस तस्वीर में सारा अली खान हाथ में कप लिए नजर आ रही हैं। फैंस को सारा की ये फोटो खूब पसंद आ रही है। सारा अली खान ने इस फोटो के साथ ये खुशखबरी भी शेयर की कि उनके इंस्टाग्राम पर दो करोड़ 90 लाख फॉलोअर्स हो चुके हैं।
सारा अली खान गुनगुनी धूप में चाय का लुत्फ उठा रही हैं। इस खूबसूरत तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, सर्दियों की चाय, जिस दौरान स्काई सेट हो रहा हो। ये तस्वीर खूब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फैंस ने आग वाले इमोजी शेयर किए।
सारा अली खान ने इससे पहले वर्कआउट करते हुए वीडियो शेयर की। इस वीडियो में वह जिम में पसीना बहाती दिख रही हैं और फिर अपने जिम ट्रेनर के साथ ठुमके लगाती दिख रही हैं। इस वीडियो को लाखों यूजर्स ने देख डाला था।


Click it and Unblock the Notifications











