..................... Jawan के बाद Varun Dhawan को एक्शन अवतार में ले जाएंगे Atlee? Atli to take Varun Dhawan in an action avatar after Jawan? Revealed about the strong project! - Hindi Filmibeat

Jawan के बाद Varun Dhawan को एक्शन अवतार में ले जाएंगे Atlee? तगड़े प्रोजेक्ट को लेकर हुआ खुलासा!

varun dhawan, atlee

अटली जो कि साउथ के दमदार निर्देशक और फिल्ममेकर हैं और उनकी फिल्मों ने अक्सर रिलीज होकर कमाल ही किया है। अटली चर्चा में तब आए थे जब उनका नाम शाहरुख खान के साथ जुड़ा था और इस वक्त दोनों मिलकर जवान की शूटिंग कर रहे हैं।

लेकिन इस बीच एक और खबर सामने आई है और पता चला है कि शाहरुख खान के अलावा वो वरुण धवन के साथ भी एक दमदार प्रोजेक्ट के लिए साथ आने वाले हैं। जी हां, पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानें तो ऐसा होने वाला है।

जैसे ही ये खबर सामने आई वरुण धवन के फैंस काफी खुश हैं और इसको लेकर एक्साइटेड हो रहे हैं। फिल्म को लेकर खबर है कि ये एक एक्शन पैक्ड फिल्म होगी और इस फिल्म के टाइटल को लेकर अभी किसी तरह का खुलासा नहीं हुआ है।

कब शुरु होगी शूटिंग?

अटली और वरुण धवन की इस फिल्म की शूटिंग इस साल जुलाई तक शुरु हो सकती है और इसको लेकर काफी काम बाकी है। हालांकि देखना ये है कि वरुण धवन की तरफ से इस फिल्म को लेकर आधिकारिक ऐलान कब होगा ये तो वक्त ही बताएगा।

अटली की इस फिल्म को लेकर खबर ये भी है कि इसके लिए तगड़ा एक्शन सीक्वंस प्लान किया जा रहा है जिसके लिए एक बड़ी टीम मंगवाई जा रही है। इससे इतना तो तय है कि वरुण धवन को आपने इसके पहले ऐसे किरदार में नहीं देखा होगा।

वर्कफ्रंट

वरुण अभी कुछ समय से एटली और मुराद खेतानी के साथ एक फीचर फिल्म के लिए बातचीत कर रहे हैं और अभिनेता अगस्त की शुरुआत तक उसी की शूटिंग शुरू करने के लिए तैयार हैं।
अटली इस साल के अंत तक शाहरुख खान के साथ फिल्म जवान से धमाका करेंगे और इस फिल्म में कई दिग्गज कलाकार शामिल हो चुके हैं। शाहरुख खान के साथ रोमांस करती हुईं पहली बार नयनतारा नजर आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X