Atlee ने कर डाली तगड़ी भविष्यवाणी, ये फिल्म तोड़ देगी Jawan का रिकॉर्ड, नाम जानकर लगेगा झटका!

शाहरुख खान की फिल्म जवान ने रिलीज होकर कैसा बवाल काटा है ये किसी से छिपा नहीं है। लेकिन जितने चर्चा शाहरुख खान की है उतनी ही चर्चा अगर किसी की होनी चाहिए तो वो हैं इस फिल्म के निर्देशक अटली कुमार।
जी हां, अटली ने इतनी शानदार तरीके से फिल्म के हर सीन में काम किया है कि आप देखकर हैरान हो जाएंगे। फिल्म अब तक वर्ल्डवाइड करीब 700 करोड़ रुपए कमा चुकी है। लेकिन अटली ने जवान के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड को लेकर कुछ ऐसा कह डाला है जो कि खबरों का हिस्सा है।
दरअसल अटली ने भविष्यवाणी कर दी है कि वो कौन सी फिल्म होगी जो कि जवान के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ देगी। जी हां, अटली इस दौरान कोईमोई से बात कर रहे थे। उन्होने कहा, "डंकी, जाहिर तौर पर, जवान और पठान को पार करेगी। पारिस्थितिकी तंत्र इसी तरह होना चाहिए, हमें हर फिल्म के साथ अपने शिखर बढ़ते रहना चाहिए।"
उनका ये बयान तेजी से वायरल हो रहा है। अब देखना ये है कि क्या सच में शाहरुख खान खुद अपनी ही फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे। वर्कफ्रंट अटली अब दूसरे स्टार्स के साथ बिजी होने वाले हैं। पता चला था कि अटली और वरुण धवन की इस फिल्म की शूटिंग इस साल जुलाई तक शुरु हो सकती है और इसको लेकर काफी काम बाकी है।
हालांकि देखना ये है कि वरुण धवन की तरफ से इस फिल्म को लेकर आधिकारिक ऐलान कब होगा ये तो वक्त ही बताएगा। अटली की इस फिल्म को लेकर खबर ये भी है कि इसके लिए तगड़ा एक्शन सीक्वंस प्लान किया जा रहा है जिसके लिए एक बड़ी टीम मंगवाई जा रही है। इससे इतना तो तय है कि वरुण धवन को आपने इसके पहले ऐसे किरदार में नहीं देखा होगा। अटली फिलहाल जवान की सफलता को एंजॉय कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











