एटली ने बनाया 150 करोड़ का एड!रणवीर सिंह बने एजेंट, बॉबी देओल बने विलन, Ching’s Desi Chinese ने रचा इतिहास!

Atlee new ad Ching's Desi Chinese 150 cr campaign: साउथ के मशहूर डायरेक्टर एटली अब फिल्मों के बाद एडवरटाइजमेंट की दुनिया में भी बड़ा धमाका करने वाले हैं। उन्होंने Ching's Desi Chinese के लिए एक ऐसा एड कैंपेन बनाया है जिसकी कीमत करीब 150 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
इस एड में रणवीर सिंह, बॉबी देओल और श्रीलीला नजर आएंगे। खास बात यह है कि इस एडवरटाइजमेंट को देखकर लोग कह रहे हैं कि यह किसी फिल्म से कम नहीं लगता। देशभर में इस एड की चर्चा जोरों पर है क्योंकि इसका बजट और प्रेजेंटेशन दोनों ही फिल्मी अंदाज में किए गए हैं।
एक्शन फिल्म लग रहा है कैंपेन
Ching's के इस नए कैंपेन के फर्स्ट लुक पोस्टर्स किसी ब्लॉकबस्टर एक्शन मूवी जैसे दिख रहे हैं। रणवीर सिंह एजेंट के रोल में नजर आएंगे- एक एनर्जेटिक और स्टाइलिश हीरो के रूप में। श्रीलीला एजेंट मिर्ची के किरदार में हैं, जो खूबसूरत और दमदार लुक में दिखेंगी। वहीं बॉबी देओल प्रोफेसर व्हाइट नॉइज के रूप में नजर आएंगे- एक दिलचस्प और स्मार्ट विलन के रूप में।
एटली ने दिया सिनेमैटिक टच
एटली ने जैसे अपनी फिल्मों में ड्रामा और एक्शन दिखाया है, वैसा ही कुछ जलवा डायरेक्टर साहब इस फ्रेम में भी दिखाना चाहर रहे हैं। उन्होंने हर फ्रेम को ड्रामा, स्टाइल और एक्शन से भर दिया है। एक फूड ब्रांड के लिए इतने बड़े पैमाने पर एडवरटाइजमें बनाना एक बड़ा रिस्क माना जा रहा है। लेकिन इसी वजह से यह चर्चा का विषय बन गया है कि 'यह मार्केटिंग है या फिर एक नई तरह की फिल्म?'
भारत का सबसे महंगा विज्ञापन
करीब ₹150 करोड़ की लागत वाला यह कैंपेन भारत के अब तक के सबसे महंगे विज्ञापनों में गिना जा रहा है। कुछ लोग इसे क्रिएटिव ब्रांडिंग का नया युग मान रहे हैं, जबकि कुछ इसे पैसे की बर्बादी कह रहे हैं।
इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर एटली ने इस कैंपेन में मजेदार एंटरटेनमेंट और सही ब्रांड मैसेज का बैलेंस बना लिया, तो Ching's भारत में फिल्म जैसी ब्रांडिंग का नया दौर शुरू कर सकता है।


Click it and Unblock the Notifications











