सोशल मीडिया पर एटली कुमार ने शेयर किया खास वीडियो, वरुण धवन संग नई फिल्म 'VD 18' को लेकर दी जानकारी

Atlee Kumar: शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म जवान के निर्देशनक एटली कुमार इन दिनों लगातार चर्चा में रहे हैं। हर तरफ लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। जवान फिल्म हिट होने के साथ साथ एटली कुमार भी काफी सुर्खियों में आ गए थे, तब से फैंस उनकी अगली फिल्म का इंतजार कर रहे थे। अब हाल ही में एटली ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके अपनी अपकमिंग फिल्म वीडी 18 को लेकर जानकारी दी है।
एटली कुमार की वरुण धवन के साथ नई फिल्म-
साउथ फिल्मों के जानें मानें निर्देशक एटली कुमार ने अपनी नई फिल्म को लेकर फैंस को खुशखबरी दे दी है। एटली ने आखिरकार उन खबरों की पुष्टि कर दी है कि वह वरुण धवन के साथ काम करेंगे। निर्माता ने खुलासा किया है कि वह अपनी नई फिल्म का निर्माण करेंगे जो कथित तौर पर एटली की हिट फिल्म 'थेरी' की रीमेक है।
वीडी 18 के रूप में डब की गई इस फिल्म की शूटिंग मुहूर्त शॉट के साथ शुरू हो चुकी है। एटली ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल से यह खबर साझा की। साथ ही अनाउंसमेंट वीडियो भी साझा किया। वीडियो में पूजा के क्षण और मुहूर्त शॉट की एक झलक देखी जा सकती है। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि वामिका गब्बी और कीर्ति सुरेश फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगी।
वीडियो शेयर करते हुए एटली ने लिखा, 'कृपया इस प्रोजेक्ट को अपना आशीर्वाद और शुभकामनाएं दें जो हमारे दिल के बहुत करीब है। रोमांचक समाचार जल्द ही आ रहा है।' वरुण धवन ने भी इस वीडियो को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। अभिनेता ने इसे कैप्शन दिया है, 'शीर्षक से जल्द ही पर्दा उठेगा।' वामिका ने वीडियो को कैप्शन के साथ साझा किया, 'इस खबर को आप सभी के साथ साझा करने का इंतजार कर रही हूं, अधिक रोमांचक खबरें जल्द ही आ रही हैं।'
इस खास फिल्म में एटली के अलावा फिल्म का निर्माण मुराद खेतानी, प्रिया एटली और ज्योति देशपांडे ने किया है। यह प्रोजेक्ट जियो स्टूडियो द्वारा ए फॉर एप्पल स्टूडियो और सिने1 स्टूडियो के सहयोग से भी प्रस्तुत किया गया है। फिल्म में वरुण धवन और वामिका गब्बी के अलावा कीर्ति सुरेश भी हैं।
वरुण धवन का वर्कफ्रंट-
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन के वर्कफ्रंट की बात करें, तो उन्हें आखिरी बार 'बवाल' में देखा गया था। इस फिल्म में उनके लाथ जाह्नवी कपूर भी नजर आई थीं। फिल्म देखने के बाद दर्शकों ने दोनों एक्टर्स की परफॉर्मेंस की काफी तारीफ की थी। अब इसके बाद खबर है कि वरुण जल्द ही रणभूमि और इक्कीस में नजर आ सकते हैं। इन फिल्मों का एक्टर के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी के साथ वरुण अपनी फिल्म वीडी 18 को लेकर भी काफी समय से खबरों में बने हुए हैं।


Click it and Unblock the Notifications












