7 साल बाद शाहरुख खान के आरोपों पर आतिफ असलम ने तोड़ी चुप्पी- मेरा गाना नहीं पहुंचाया गया
शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी फिल्मों के साथ गाने में भी सुपरहिट रही है। शाहरुख खान और काजोल की दिलवाले काफी साल पहले रिलीज हुई थी। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी हुई ये फिल्म दर्शकों के बीच कमाल नहीं कर पाई। लेकिन फिल्म में शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी पर फिल्माया गया गाना गेरुआ सुपरहिट रहा।
याद दिला दें कि इस गाने को लेकर विवाद भी हुआ था। गेरुआ गाने को लेकर ये मामला सामने आया था कि इस गाने को पहले पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम गाने वाले थे।लेकिन बाद में किसी वजह से आतिफ असलम ने इस सांग को गाने से इंकार कर दिया।

ये सामने आया कि आतिफ असलम ने शाहरुख खान की फिल्म दिलवाले के लिए गाना रिकॅार्ड करने से इंकार कर दिया है। इतने सालों बाद हाल ही में आतिफ असलम ने इस पूरे मामले को लेकर अपना पक्ष रखा है और चुप्पी तोड़ते हुए बताया है कि वो क्यों गेरुआ सांग को नहीं गा पाएं।

शाहरुख के लिए गाना क्यों नहीं, आतिफ ने दिया रिएक्शन
बीबीसी को दिए गए इंटरव्यू में जब आतिफ असलम से पूछा गया कि क्या उन्होंने शाहरुख खान के लिए गाने से इंकार कर दिया था, क्या आपके पास शाहरुख के लिए समय नहीं था? इस पर जवाब देते हुए आतिफ ने कहा कि ऐसा नहीं है। मैं शाहरुख खान से केवल एक बार ही मिला हूं। वो एक अद्भुत इंसान हैं। उन्होंने मुझसे ऐसा कभी निजी तौर पर नहीं बोला है। उनकी टीम ने मुझे संपर्क किया था। हमने गाना भी रिकॅार्ड करके उन्हें भेजा था।

आतिफ ने बोला- शाहरुख खान का आरोप गलत
आतिफ असलम ने अपने पक्ष को दिखाते हुए कहा कि उनकी टीम हमें फिर आगे नहीं ले गई। मुझे नहीं पता कि क्या हुआ, मेरे पास आज भी वो गाना रिकॅार्ड किया हुआ है। कुछ हुआ जो उन तक मेरा गाना नहीं पहुंचाया गया। फिर मैंने देखा कि शाहरुख खान कह रहे थे कि आतिफ असलम के पास मेरे गानों के लिए समय नहीं हैं।

आतिफ ने बोला- मैं शाहरुख के लिए बिजी नहीं हो सकता
आतिफ ने कहा कि मैं शाहरुख खान से कहना चाहता हूं कि अगर वो ये वीडियो देख रहे हैं तो मैं बताना चाहता हूं कि बिल्कुल भी मैं बिजी नहीं था। मैं आपके लिए कभी भी बिजी नहीं हो सकता हूं। मैं किसी भी दिन आपके लिए गाने के लिए पूरी तरह से तैयार हूं। शाहरुख खान को अपनी टीम के साथ जांच करना चाहिए क्योंकि हमने वो गाना किया था। गौरतलब है 2015 में शाहरुख खान ने एक इंटरव्यू में कहा था कि हमने गेरुआ सांग के लिए आतिफ को संपर्क किया था, लेकिन उनके पास मेरे लिए समय नहीं है। बता दें कि गेरुआ सांग को भी अरिजीत सिंह ने गाया था।


Click it and Unblock the Notifications











