VIDEO: इस्लामाबाद में हाईजैक हुआ आतिफ असलम का कंसर्ट! पाकिस्तान से सामने आया पूरा का पूरा वीडियो
Atif Aslam Video: पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम उन कलाकारों में हैं जो अपनी कला के दम पर भारत में भी काफी मशहूर हैं। आतिफ असलम की रुहानी आवाज हर किसी के दिल पर छाई रहती है। अब सोशल मीडिया पर आतिफ असलम का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो पाकिस्तानी की राजधानी इस्लामाबाद से सामने आए हैं।

इस्लामाबाद में आतिफ असलम के लाइव कंसर्ट में एक फैन ने आतिफ असलम के साथ से माइक लिया और पल में सब कुछ बदल गया। जहा हर कोई आतिफ की सुरीली आवाज में खोया हुआ था तो वहीं इस शख्स ने अपनी बेसुरी आवाज से हर किसी को हैरान कर दिया।
दिलचस्प बात ये है कि शख्स की आवाज खराब है और हरकत भी गलत की है ये जानते हुए भी आतिफ असलम ने इस शख्स को परफॉर्म करने दिया। इतना ही नहीं जब बाऊंसर्स आतिफ की सुरक्षा के लिए आए तो उन्होंने इशारे से बाऊंसर्स को भी रोक दिया।
सोशल मीडिया पर वीडियो काफी तेजी से वायरल है और लोग इस शख्स की बेसुरी आवाज और अजीब हरकत के काफी मजे ले रहे हैं और खूब मजेदार कमेंट कर रहे हैं। इसके साथ ही काफी सारे लो आतिफ असलम की खूब तारीफें कर रहे हैं। जिस तरह से आतिफ ने इस सिच्युएशन को संभाला उसकी की काफी तारीफे हो रही हैं। वीडियो का कमेंट सेक्शन ऐसे ही दिलचस्प रिएक्शन से पटा दिखाई दे रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











