VIDEO: लाइव कंसर्ट में आतिफ असलम का महिला ने किया एनकाउंटर! ऐसी लिटपी कि हटाए नहीं हटी

Atif Aslam

Atif Aslam Fan Encounter Video: पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम अपनी रुहानी आवाज के दम पर दुनिया भर में एक अलग रुतबा हासिल कर चुके हैं। आतिफ असलम की फैन फॉलोइंग दुनिया भर में कितनी जबरदस्त है उसका एक जीता जागता उदाहरण हाल ही में देखने को मिला है। लाइव कंसर्ट के दौरान महिला आतिफ असलम से ऐसी लिटपी की हटना का नाम ही नहीं ले रही थीं। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है।

हाल ही में आतिफ असलम बांग्लादेश के एक कॉन्सर्ट में गाना गाने पहुंचे। इस दौरान उनकी एक बांग्लादेशी फैन उनको सामने गाता देखकर इस कदर बेकाबू हुई कि इतनी टाइट सिक्योरिटी होने के बावजूद महिला फैन स्टेज पर चढ़ गई और आतिफ को गले लगा लिया। इसके बाद तो हद ही हो गई उस महिला फैन को जब आतिफ की सिक्योरिटी ने हटाना चाहा, तब भी वह आतिफ के गले लगी रही और बार-बार कहने पर भी सिंगर को नहीं छोड़ा।

इसके अलावा महिला फैन ने आतिफ के हाथों को चूमा लेकिन अपनी इस फैन को जिस समझदारी से आतिफ ने संभाला वह वाकई में काबिले तारीफ है। आतिफ ने अपनी इस फैन को प्यारी सी स्माइल दी और उनके आगे सर झुकाकर उनको धन्यवाद दिया। कुछ समय बाद ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर आतिफ के ही एक फैन ने अपलोड कर दिया। इस वीडियो पर सभी आतिफ की सराहना कर रहे हैं, तो वहीं उस महिला फैन को फटकार लगा रहे हैं।

इस वीडियो के अपलोड होने के थोड़ी देर में ही फैंस के कमेंट्स की लाइन लग गई। एक फैन ने लिखा, ''हर व्यक्ति की अपनी जगह होती है, ऐसे में फैन होने का मतलब यह नहीं कि आप किसी की भी पर्सनल स्पेस में दखलंदाजी करे।'' एक और फैन ने लिखा, ''उन्होंने (आतिफ) बड़ी ही समझदारी और विनम्रता से संभाला।'' एक यूजर ने लिखा, ''क्यों फैंस इस तरह की खतरनाक परिस्थिति में किसी भी सेलिब्रिटी को फंसा देते हैं। यह कितना अपमानजनम है।'' एक और फैन ने लिखा, ''फैन होने का मतलब यह नहीं कि आप अपनी हद को भूल जाए।'' एक फैन ने आतिफ की तारीफ में लिखा, ''कितना संवेदनशील इंसान (आतिफ) है। वह थोड़े से असहज दिख रहे थे, पर उन्होंने जिस तरह से इस परिस्थिति को संभाला वह वाकई में बहुत शांतिप्रिय रहा।''

आतिफ ने बॉलीवुड में कई गाने गाए है। जो फैंस के बीच काफी पॉपुलर है। इन गानों को आज भी लोगों की प्लेलिस्ट में देखा जाता है। इन गानों की लिस्ट को देखे तो इसमें पिया ओ रे पिया (तेरे नाल लव हो गया),तू जाने ना (अजब प्रेम की गजब कहानी), तेरा होने लगन हूं (अजब प्रेम की गजब कहानी), आदत (कलयुग), दूरी, वो लम्हे वो बातें (जहर), ओ साथी (बागी 2), मैं रंग शरबतों का ( फटा पोस्टर निकला हीरो), पानी सा (सत्यमेव जयते), बखुदा तुम्ही हो (किस्मत कनेक्शन), बे इन्तेहां (रेस 2), जीना जीना (बदलापुर), जीने लगा हूं (रमैया वस्तावैया) जैसे कई गाने शामिल हैं।

More from Filmibeat

Read more about: atif aslam bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X