Atif Aslam बने बेटी के पिता, सिंगर ने शेयर की बच्ची की पहली तस्वीर और बताया नाम, कहा- 'मेरे दिल की क्वीन'

atif-aslam-became-parent-to-a-baby-girl-the-singer-shares-the-first-glimpse-of-the-child

Atif Aslam Baby Girl: सिंगर आतिफ असलम ने अपने फैंस के साथ एक खुशखबरी शेयर की है। रमज़ान के पहले दिन ही उनके घर में नन्हीं परी ने कदम रखा है। जी हां, सिंगर ने शेयर किया कि वो एक बेटी के पिता बन गए हैं। साथ ही उन्होंने बेटी की तस्वीर भी शेयर की है और नाम भी बताया है।

पाकिस्तानी सिंगर ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी की पहली झलक साझा की है। साथ ही एक इमोशनल नोट में उन्होंने लिखा, "आखिरकार इंतजार खत्म हुआ। मेरे दिल की नई रानी आ गई है.. बेबी और सारा दोनों ठीक हैं। कृपया हमें अपनी दुआओं में याद रखें.. हलीमा आतिफ असलम का रमजान मुबारक 😍 23/03/ 2023"

उनके कई दोस्तों और प्रशंसकों ने दिल खोलकर बच्चे पर प्यार बरसाया है। आतिफ की पत्नी सारा educationist हैं। इस कपल ने 29 मार्च, 2013 को लाहौर में शादी की थी। उनके दो बेटे अब्दुल अहद और आर्यन असलम हैं।

आतिफ सिर्फ पाकिस्तान ही नहीं, बल्कि अपने गानों की वजह से दुनियाभर में चर्चित हैं। उन्होंने बॉलीवुड में भी काफी गाने गाए हैं, जो आज भी लोगों के पॉपुलर है। लेकिन फिर पाकिस्तानी कलाकारों को भारत में बैन कर दिया गया.. लिहाजा सिंगर ने हिंदी फिल्मों से दूरी बना ली। हालांकि आज भी भारत में इनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। बॉलीवुड में आतिफ असलम ने 'तू जाने ना', 'तेरा होने लगा हूं', 'दिल दिया गल्लां', 'पहली नजर में', 'बाखुदा तुम्ही हो' जैसे कई चार्टबस्टर गाने दिये हैं।

More from Filmibeat

Read more about: atif aslam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X