सलमान खान ने मुझ पर भरोसा किया...ये मेरे लिए बहुत बड़ी बात है
अथिया शेट्टी ने सलमान खान की फिल्म हीरो में सूरज पंचोली के साथ डेब्यू किया था। फिल्म 90 के दशक में आई, जैकी श्रॉफ और मीनाक्षी शेषाद्रि की फिल्म का रीमेक थी।
इस फिल्म से सलमान खान प्रोडक्शन्स ने दो नहीं चार टैलेंट बॉलीवुड को दिए। फिल्म का लीड पेयर सूरज पंचोली और अथिया शेट्टी और फिल्म के सिंगर - कम्पोज़र जोड़ी, अरमान मलिक और अमाल मलिक।

अब अथिया शेट्टी ने एक ट्वीट के साथ सलमान खान को धन्वाद दिया है कि उन्होंने अथिया पर इतना विश्वास किया। गौरतलब है कि अथिया को इतना शानदार लॉन्च देने के लिए सुनील शेट्टी भी कई बार सलमान का शुक्रिया अदा कर चुके हैं।
वहीं अथिया के पार्टनर सूरज पंचोली ने कंगना रनौत - आदित्य पंचोली के झगड़े के बीच, ट्वीट से परेशान होकर ट्विटर छोड़ दिया है।
अथिया और सूरज दोनों ही इस समय अपने अगले प्रोजेक्ट का इंतज़ार कर रहे हैं। जैसे अथिया ने सूरज के साथ डेब्यू किया, उनको बॉलीवुड की कई डेब्यू जोड़ियों से कड़ा मुकाबला करना पड़ा -


Click it and Unblock the Notifications
