अथिया शेट्टी की ग्लैमरस तस्वीरों पर KL राहुल का कमेंट, फैंस ने लिए मजे- 'भाई तुम्हारी शर्ट है क्या'
अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और केएल राहुल के अफेयर की चर्चा अक्सर सुनने में आती हैं। लंबे समय से अफवाहें हैं कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि अपने रिलेशनशिप पर स्टार्स का कोई बयान फिलहाल सामने नहीं आया है। हालांकि एक बार फिर ऐसी ही हिंट फैंस को मिल गई है कि दोनों के बीच जरूर कोई खिचड़ी पक रही है। लॉकडाउन में एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने ओवरसाइज़ शर्ट में सेक्सी फोटो शेयर की। जिसपर क्रिकेटर केएल राहुल का मजेदार कमेंट था। फिर क्या यूजर्स ने दोनों की टांग खींच डाली।
केएल राहुल के अलावा अथिया की तस्वीर पर कई फैंस के कमेंट्स हैं। कुछ फैंस ने केएल राहुल के कमेंट के बाद रिएक्शन भी दिया। वहीं अथिया शेट्टी इस वाकया के बाद एक बार फिर चर्चा में हैं। अथिया की ये तस्वीरें खूब सोशल मीडिया पर छाई हुई है। फैंस को उन्होंने ग्लैमरस तस्वीरों से खुश कर दिया है।


Click it and Unblock the Notifications