केएल राहुल से शादी की अफवाह पर अथिया शेट्टी का कटाक्ष, बोल दी इतनी बड़ी बात!
सुपरस्टार सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल को लेकर अक्सर खबरें आती हैं और इस वक्त उनकी शादी को लेकर चर्चा है। सभी जानते हैं कि काफी लंबे समय से केएल और अथिया एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन इस वक्त कुछ ऐसा हुआ है कि अथिया शेट्टी नाराज हो गईं हैं। दरअसल दोनों की शादी की अफवाहें हैं और ये बात अथिया को बिल्कुल पसंद नहीं आई है।
अथिया शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर उन खबरों पर कटाक्ष किया जिसमें कहा गया था कि वह तीन महीने बाद राहुल से शादी कर रही है। अथिया की प्रतिक्रिया उनके पिता, अभिनेता सुनील शेट्टी द्वारा एक कार्यक्रम में 'परिवार में शादी की तैयारी' के बारे में एक सवाल का जवाब देने के एक दिन बाद आई है।

अथिया ने शादी की अफवाह पर रिएक्ट करते हुए कहा कि, "मुझे उम्मीद है कि मुझे इस शादी में आमंत्रित किया गया है जो तीन महीने में हो रही है, लॉल।''
अथिया और केएल बॉलीवुड में सबसे पसंदीदा जोड़ों में से एक हैं और वे कभी भी मीडिया में अपने रिश्ते को छिपाने की कोशिश नहीं करते हैं। दोनों कैमरों के सामने पोज देने और सोशल मीडिया पर कुछ पीडीए दिखाने में सहज हैं। हालांकि, उनकी शादी को लेकर आए दिन कयास लगाए जाते रहते हैं।
हालांकि इतना तो तय है कि अथिया और राहुल काफी जल्दी एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे लेकिन अभी किसी तरह की आधिकारिक खबर इसको लेकर नहीं आई है। अथिया शेट्टी फिल्मों में तो वहीं केएल राहुल क्रिकेट पर ध्यान दे रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











