Athiya Shetty ने आशा भोसले की जगह लता मंगेशकर को दी श्रद्धांजलि, लोग बोले- दिमाग की कमी...

Athiya Shetty Trolled: 12 अप्रैल 2026 को लेजेंड्री सिंगर आशा भोसले का निधन हो गया। जिसकी वजह से पूरी इंडस्ट्री शोक में डूब गई है और काफी सारे दिग्गज एक्टर्स और बॉलीवुड एक्टर्स ने सिंगर को श्रद्धांजलि दी। लेकिन इसी बीच बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी ने आशा भोंसले को श्रद्धांजलि देते हुए एक ऐसा ब्लंडर कर दिया कि हर कोई उनकी आलोचना करता हुआ नजर आ रहा है।

Athiya Shetty

दरअसल हुआ कुछ यूं कि अथिया शेट्टी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से आशा भोंसले को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी जगह पर उनकी बड़ी बहन लता मंगेशकर की तस्वीर शेयर कर दी। हालांकि लता मंगेशकर भी इस दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं और उनका निधन साल 2022 में हुआ था।

अथिया शेट्टी की हुई खूब आलोचना

अथिया शेट्टी की इस गलती के बाद में काफी सारे लोग उनके आलोचना करते हुए नजर आए। सोशल मीडिया पर भी लोग उनको खूब खरी खोटी सुना रहे। लेकिन आपको बताते चलें कि अथिया शेट्टी ने तुरंत ही अपनी पोस्ट को डिलीट कर दिया लेकिन उसका स्क्रीनशॉट अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

अथिया शेट्टी को लोगों ने सुनाई खरी-खोटी

अथिया शेट्टी को लोग खूब ट्रोल कर रहे हैं और एक यूजर ने तो लिखा है कि "क्या कोई अथिया शेट्टी को बता सकता है कि लता जी का कई साल पहले निधन हो गया और आज उनकी बहन आशा भोसले का निधन हुआ है।"

इतने यूजर ने ट्वीट करते हुए कहा कि "अथिया शेट्टी बहुत ही खूबसूरत है पर दिमाग की उनमें कमी है। उन्होंने अपनी स्टोरी पर आशा भोसले की जगह पर लता मंगेशकर की तस्वीर लगा दी। नेपो किड्स सिर्फ बिना मेहनत और स्ट्रगल किया किसी भी तरीके से लाइमलाइट प्राप्त करना चाहते हैं और इसी वजह से उनकी फिल्में फ्लॉप हो जाती है।"

आशा भोसले का कैसे हुआ निधन?

आशा भोंसले को 11 अप्रैल की रात में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था क्योंकि खबर थी कि उनको हार्ट अटैक आया था। लेकिन उनकी पोती ने उनके छाती में इंफेक्शन बताया था और कहा था कि वह जल्दी ही ठीक हो जाएगी। हालांकि 12 अप्रैल की सुबह आशा भोसले का निधन हो गया और उनका इलाज करने वाले डॉक्टर ने भी बताया कि उनके मल्टीप्ल ऑर्गन फेल हो गए थे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X