KL Rahul की बाहों में नई नवेली दुल्हनिया को मिला सुख, सब कुछ भूलकर परिवार के सामने ही हो गई कोजी

KL Rahul Athiya Shetty Wedding: बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी और क्रिकेटर के एल राहुल शादी के बंधन में बंध चुके हैं। शादी के बाद अब अथिया और राहुल अपनी शादी की तस्वीरें रुक रुक कर अपने फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। शादी के बाद हल्दी की तस्वीरें सामने आई और फिर अब अथिया ने शादी से पहले हुई पूजा की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर ड्रॉप की हैं।
अथिया और राहुल ने सुनील शेट्टी के खंडाला वाले फॉर्महाउस में फेरे लिए हैं। उनके ये फार्महाउस बेहद खूबसूरत है और इससे भी ज्यादा खूबसूरत है अथिया और राहुल के चेहरे पर एक होने वाली खुशी।

अथिया का लुक
अथिया ने प्री वेडिंग पूजा में बेंज गोल्ड सिल्क साड़ी पहनी थी। हसीना ने इस लुक को टेंपल ज्वैलरी के साथ पूरा किया था। इसके साथ ही साउथ इंडियन लुक में अथिया बला सी खूबसूरत दिखाई दे रही थीं।

हल्दी सेरेमनी
बता दें कि इससे पहले अथिया और केएल राहुल ने अपनी हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें भी फैंस के साथ शेयर की थीं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए इस न्यूली वेड कपल ने कैप्शन में सुख लिखा था।

सबसे प्यारी तस्वीर
अथिया की ये तस्वीर सबसे ज्यादा पसंद की जा रही है। तस्वीर में केएल राहुल अपनी दुल्हनिया को बाहों में भरे दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही दोनों का ही चेहरे नहीं दिख रहा है और अथिया के मेहंदी वाले हाथों और केएल राहुल के टैटू पर फोकस किया गया है।

सीक्रेट वेडिंग
बता दें कि अथिया शेट्टी और के एल राहुल की शादी को काफी सीक्रेट की रखा गया। मेहमानों की लिस्ट काफी छोटी थी साथ ही सिक्योरिटी का भी खास ख्याल रखा गया था।

100 लोग ही शामिल हुए
इस शादी में फैमिली मेंबर्स और क्लोज फ्रेंड्स मिलाकर सिर्फ 100 लोग ही शामिल हुए थे। अथिया की खास दोस्त कृष्णा श्रॉफ, अंशुला कपूर, डायना पेंटी, क्रिकेटर ईशांत शर्मा, वरुण एरोन इसमें शामिल हुए थे।


Click it and Unblock the Notifications