Athiya Shetty-KL Rahul wedding: सुनील शेट्टी जल्दी करने वाले हैं बेटी अथिया शेट्टी की विदाई, कंफर्म की शादी

Athiya Shetty-KL Rahul wedding: सुनील शेट्टी आजकल अपनी वेब सीरीज़ धारावी बैंक का प्रमोशन कर रहे हैं और इस दौरान वो खुलकर बातें कर रहे हैं। सुनील शेट्टी ने एक इंटरव्यू में अपनी निजी ज़िंदगी से जुड़़ी सबसे बड़ी खबर भी दे दी है। काफी समय से सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी की शादी की अटकलें लगाई जा रही हैं।
अब सुनील शेट्टी ने पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में इस बात को कंफर्म कर दिया है कि अथिया शेट्टी, क्रिकेटर केएल राहुल के साथ जल्दी ही शादी करने वाले हैं। अथिया और केएल राहुल काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
इससे पहले, मीडिया में रिपोर्ट्स थीं कि अथिया शेट्टी, दिसंबर 2022 या जनवरी 2023 में केएल राहुल के साथ सात फेरे लेंगी। इस बारे में सुनील शेट्टी ने कहा था कि बच्चे जल्दी ही शादी करेंगे लेकिन ये एक दिन में तय किए जाने वाला फैसला नहीं है। माना गया कि शादी की तारीख केएल राहुल के मैच की तारीखों को ध्यान में रखते हुए निकाली जाएंगी। लेकिन फिर भी परिवार, दोस्तों और रिश्तेदारों को दिसंबर - जनवरी में खुद को खाली रखने को कहा गया है।
इन रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया था कि अथिया शेट्टी, केएल राहुल के साथ किसी Destination पर जाकर शादी नहीं करेंगी। बल्कि वो अपने खंडाला स्थित बंगले से शादी करेंगी। इस बंगले में शादी की तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। गौरतलब है कि सुनील शेट्टी का खंडाला स्थित बंगला, स्टार्स के सबसे आलीशान बंगलों में से एक माना जाता है।
कौन हैं केएल राहुल
वैसे तो केएल राहुल किसी परिचय के मोहताज नहीं है लेकिन फिर भी जिन्हें जानकारी ना हो, उनकी जानकारी के लिए बता दें कि KL Rahul भारतीय क्रिकेट टीम के टॉप खिलाड़ियों में से एक हैं। राहुल और अथिया काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। पहले इनकी शादी की अटकलों को दरकिनार कर दिया गया था लेकिन इस बार माना जा रहा है कि उनकी शादी की खबरें 100 फीसदी सच हैं।
सुनील शेट्टी का पूरा परिवार
सुनील शेट्टी का पूरा परिवार एक साथ, सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की फिल्म तड़प की स्क्रीनिंग पर दिखाई दिया। इस दौरान, जहां अथिया शेट्टी, अपने बॉयफ्रेंड KL Rahul के साथ पहुंची थीं वहीं अहान शेट्टी भी अपनी गर्लफ्रेंड तान्या श्रॉफ के साथ दिखाई दिए थे। अथिया शेट्टी की बात करें तो उन्होंने अपने करियर की शुरूआत सलमान खान द्वारा प्रोड्यूस की गई फिल्म हीरो के साथ की थी। इस फिल्म में अथिया, सूरज पंचोली के अपोज़िट दिखाई दी थीं और ये फिल्म जैकी श्रॉफ की ब्लॉकबस्टर फिल्म हीरो का रीमेक थी।


Click it and Unblock the Notifications













