Athiya Shetty-KL Rahul wedding:अजय देवगन ने सुनील शेट्टी को दी बधाई, अथिया और केएल राहुल के नाम लिखा खास पोस्ट

Athiya Shetty-KL Rahul wedding: सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल आज यानि की 23 जनवरी को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। पिछले दो दिनों से प्री- वेडिंग फंक्शन चल रहे हैं। रविवार को संगीत सेरेमनी की गई थी, जहां कुछ क्रिकेटर और फिल्म सेलेब्स को भी स्पॉट किया गया। बता दें, शादी की सारी तैयारियां सुनील शेट्टी के खंडाला वाले फार्महाउस पर चल रही है।
इस खास मौके पर बॉलीवुड स्टार अजय देवगन ने भी अपने सुनील शेट्टी दोस्त को बेटी की शादी की शुभकामनाएं दी हैं। अजय देवगन ने ट्विटर पर पोस्ट डालते हुए लिखा- केएल राहुल के साथ बेटी अथिया शेट्टी की शादी के लिए मेरे प्यारे दोस्तों सुनील शेट्टी और माना शेट्टी को बधाई.. युवा जोड़े के सुखद वैवाहिक जीवन की कामना है। And, Anna, here's a special shout-out to you on this auspicious occasion..
अथिया और राहुल की संगीत सेरेमनी में कई सेलेब्स देखे गए थे। सेलिब्रिटी फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ, क्रिकेटर वरुण आरोन और ऋतिक भसीन के अलावा पंजाबी सिंगर और एक्टर गिप्पी ग्रेवाल भी पहुंचे। संगीत में अर्जुन कपूर और उनकी बहन अंशुला को भी देखा गया।
रिपोर्ट्स हैं कि, खंडाला में शादी के बाद, केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी का रिसेप्शन मुंबई में किया जाएगा, जहां बॉलीवुड और खेल जगत के सेलेब्स शामिल होंगे। इस ग्रैंड पार्टी के लिए कथित तौर पर 3000 से ज्यादा मेहमानों को न्योता दिया गया है।
बीते दिन सुनील शेट्टी ने पैपराजी फोटोग्राफर्स से वादा किया है कि शादी के बाद अथिया और राहुल बाहर आकर पैप्स के लिए पोज़ करेंगे।
बता दें, राहुल और अथिया करीब तीन साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ वेकेशन पर भी जाते रहते हैं। काफी समय तक दोनों ने अपने रिश्ते को सीक्रेट रखा था, लेकिन अथिया और राहुल ने 2021 में सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था।


Click it and Unblock the Notifications











