शादी के एक साल बाद Athiya Shetty ने किया प्रेग्नेंसी का ऐलान, एक्टर Suniel Shetty जल्द बनेंगे नाना

KL Rahul Athiya Shetty Pregnancy Announcement: सुनील शेट्टी की बेटी और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और उनके पति क्रिकेटर केएल राहुल जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। गुरुवार को एक्ट्रेस और उनके पति ने प्रेग्नेंसी का ऐलान किया।
अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने इंस्टाग्राम पर एक शेयर्ड पोस्ट किया और अपनी पहली प्रेग्नेंसी का ऐलान करने के लिए एक तस्वीर शेयर की। तस्वीर पर लिखा था, "हमारा खूबसूरत आशीर्वाद जल्द ही 2025 में आ रहा है।" यह कपल बहुत खुश है क्योंकि वे पहली बार माता-पिता बनने जा रहे हैं। उन्होंने पोस्ट को एक सफेद दिल के साथ कैप्शन दिया।
Athiya Shetty और KL Rahul की शादी
आपको बता दें, अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने 2023 में 23 जनवरी को शादी की थी। ये शादी सुनील शेट्टी के खंडाला वाले घर पर हुई थी। अथिया ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शादी की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की थीं। तस्वीरों में दुल्हन को अपने पति के साथ पोज देते हुए देखा गया। उन्होंने अपनी पोस्ट को कैप्शन दिया था- "आपकी रोशनी में, मैंने प्यार करना सीखा..." आज, अपने सबसे बेस्ट लोगों के साथ, हमने उस घर में शादी की जिसने हमें अपार खुशियां और शांति दी है। प्रेम से भरे दिल से, हम साथ रहने की इस जर्नी पर आपका आशीर्वाद चाहते हैं।"
Athiya Shetty और KL Rahul की प्रेम कहानी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केएल राहुल और अथिया शेट्टी की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। शुरुआत से ही दोनों ने एक-दूसरे का साथ एन्जॉय किया और धीरे-धीरे उनकी दोस्ती गहरी होती गई। करीब चार साल तक डेट करने के बाद दोनों ने शादी कर ली। शादी से पहले भी कपल को पार्टियों और एयरपोर्ट पर साथ देखा गया था, लेकिन उन्होंने मीडिया के सामने अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की थी। कई मौकों पर अथिया ने यहां तक कहा कि वह न तो किसी बात से इनकार कर रही हैं और न ही किसी बात को स्वीकार कर रही हैं। हालांकि, उनका सोशल मीडिया पीडीए उनके रिश्ते पर मुहर लगाने के लिए काफी था। लेकिन उनकी शादी की तस्वीरों के साथ ही चीजों की आधिकारिक घोषणा हो गई।


Click it and Unblock the Notifications











