तड़प प्रीमियर: गर्लफ्रैंड के साथ अहान शेट्टी ने मारी एंट्री, हाथों में हाथ थामे नजर आए अथिया शेट्टी-केएल राहुल
बीती रात सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म 'तड़प' का खास प्रीमियर रखा गया था, जहां सलमान खान, अभिषेक बच्चन, काजोल समेत बॉलीवुड के तमाम कलाकार नजर आए। साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले बनी इस फिल्म में अहान शेट्टी और तारा सुतारिया मुख्य किरदारों में हैं। फिल्म का निर्देशन किया है मिलन लूथरिया ने। फिल्म 3 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
बॉलीवुड सितारों से चमकती इस प्रीमियर में अहान शेट्टी भी अपनी गर्लफ्रैंड तानिया श्रॉफ के साथ यहां पहुंचे थे। लेकिन लाइमलाइट छीनी अथिया शेट्टी ने, जो अपने पार्टनर क्रिकेटर केएल राहुल के साथ इवेंट में पहुंची थीं।

लंबे समय से अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल के रिलेशनशिप की खबरें चर्चा बटोर रही हैं। दोनों को अक्सर साथ वेकेशन मनाते देखा जाता है। लेकिन अब दोनों अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल करते नजर आ रहे हैं।
फिल्म के प्रीमियर में सुनील शेट्टी, माना शेट्टी, अथिया, केएल राहुल, अहान और तानिया सभी साथ फैमिली की तरह पोज देते नजर आए। कोई शक नहीं कि फैंस इन तस्वीरों को देखकर बेहद उत्साहित हैं।


Click it and Unblock the Notifications











