अथिया शेट्टी ने दिया बेटी को जन्म, खबर सुनते ही KL Rahul ने उठाया ये कदम

बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने हाल ही में एक खुशखरी फैन्स को सुनाई है। जी हां, बता दें कि अथिया मां बन गई हैं। अथिया के मां बनने की खबर से घरवाले खुशी से झूम उठे हैं। बता दें कि एक्ट्रेस ने बेटी को जन्म दिया है। हाल ही में अथिया शेट्टी ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए फैन्स को बताया है कि उनके घर नन्ही मेहमान आ चुकी है। बता दें कि एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर सितारों के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।
इन सितारों ने दी जमकर बधाई
अथिया द्वारा शेयर किए गए इस पोस्ट पर सितारों के कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है। मृणाल ठाकुर ने कमेंट करते हुए कपल को बधाई दी है। वहीं आदिति राव हैदरी ने लिखा- बहुत-बहुत बधाई मैं दोनों को गले लगाना चाहती हूं। वहीं इंडस्ट्री के अन्य सितारे जैसे आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट, परिणीति चोपड़ा, अर्जुन कपूर, कियारा आडवाणी, कृति सेनन, कृष्णा श्रॉफ, शनाया कपूर, आएशा श्रॉफ, प्रिया प्रकाश जैसे तमाम सितारों ने जमकर बधाई दी है।
केएल राहुल ने छोड़ दिया मैच
आपको बता दें कि क्रिकेटर के एल राहुल (KL Rahul) दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) से खेल रहे हैं। आज दिल्ली कैपिटल्स का IPL का पहला मैच है, लेकिन घर में आने वाली खुशखबरी की वजह से उन्होंने अपना पहला मैच ड्रॉप कर दिया है। वहीं दूसरी ओर अभी तक बेटी के नाना यानी की सुनील शेट्टी का कोई रिएक्शन नहीं आया है। फैन्स भी सुनील शेट्टी के पोस्ट का इंतजार कर रहे है।


Click it and Unblock the Notifications











