..................... स्ट्रिप क्लब से वायरल वीडियो पर भड़कीं आथिया शेट्टी, केएल राहुल के बचाव में ऐसे लगाई लताड़! Athiya Shetty furious over viral video from strip club, lashed out in defence of KL Rahul! - Hindi Filmibeat

स्ट्रिप क्लब से वायरल वीडियो पर भड़कीं आथिया शेट्टी, केएल राहुल के बचाव में ऐसे लगाई लताड़!

athiya shetty, kl rahul

क्रिकेटर केएल राहुल के साथ शादी के बाद अथिया शेट्टी काफी खबरों की हिस्सा रहती हैं लेकिन कम ही ऐसा कुछ देखने को मिलता है कि वो सोशल मीडिया पर अपनी बात को रखती होंगी। इस वक्त ऐसा ही कुछ सामने आया है और अथिया शेट्टी बोल पड़ी हैं।

दरअसल केएल राहुल चोटिल हैं और इलाज कराने के लिए वो लंदन गए हुए हैं। उनके साथ अथिया भी हैं और एक वीडियो बीते दिन दोनों का वायरल हुआ है जिसमें दावा किया गया है कि दोनों स्ट्रिप क्लब गए थे। इस खबर के सामने आने के बाद लोगों दोनों को ट्रोल करने लगे की अथिया ने अपनी सफाई में एक स्टोरी पोस्ट की है।

इस स्टोरी के मुताबिक उनका कहना था कि वो नॉर्मल क्लब गए थे। उन्होने लिखा, 'मैं आमतौर पर चुप रहना पसंद करती हूं और जवाब नहीं देती, लेकिन कभी-कभी अपने लिए खड़ा होना जरूरी होता है। राहुल, मैं और हमारे दोस्त एक जगह पर गए थे, जैसा कि कोई भी करता है। चीजों को संदर्भ से बाहर करना बंद करें, और पहले अपने तथ्यों की जांच करें। शांति और प्यार।'

इसके बाद उनका ये पोस्ट खबरों का हिस्सा है और लोगों के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। वीडियो की बात करें तो इसमें विदेशी डांसर आपको छोटे छोटे कपड़ों में डांस करते दिख जाएंगे और पास ही केएल राहुल भी झूमते हुए नजर आ रहे हैं।

बता दें कि केएल राहुल मैच के दौरान चोटिल हो गए थे और उनको इलाज के लिए बाहर जाना पड़ा था। इसको लेकर उनके फैंस काफी निराश हुए थे और लखनऊ की टीम प्लेऑफ में हार गई थी।

Read more about: athiya shetty kl rahul
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X