..................... Athiya Shetty Flaunts Her Baby Bump After India Wins ICC Champions Trophy 2025 - Hindi Filmibeat

चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद Athiya Shetty ने पति केएल राहुल पर लुटाया प्यार, फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

Athiya Shetty Flaunts Her Baby Bump

Athiya Shetty Flaunts Her Baby Bump: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और जाने माने क्रिकेटर केएल राहुल की पत्नी अथिया शेट्टी इस समय काफी चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल जल्दी ही वह मां बनने वाली है। लेकिन हाल ही में टीम इंडिया के ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीतने में केएल राहुल ने भी एक बड़ा योगदान दिया है।

मैच जीतने के बाद में केएल राहुल की पत्नी और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने अपने पति पर प्यार लुटाया है। वैसे तो अक्सर जब केएल राहुल का मैच होता है तो अथिया शेट्टी स्टेडियम में जाती है। लेकिन प्रेगनेंसी की वजह से वह घर पर ही मैच देख रही थी।

अथिया शेट्टी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से केएल राहुल के मैच जीतने के बाद में बहुत ही क्यूट मोमेंट शेयर किया है। जिसमें वो टीवी के सामने खड़ी हुई नजर आ रही है और अपने बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई देखी जा सकती है। टीवी में केएल राहुल भी अपना बैट हवा में लहराते हुए नजर आए हैं।

अथिया शेट्टी ने तस्वीर को शेयर करते हुए हार्ट इमोजी भी शेयर किया है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि मशहूर क्रिकेटर केएल राहुल पर उनके ससुर यानी की मशहूर अभिनेता सुनील शेट्टी ने भी खूब प्यार लुटाया। फोटो शेयर करते हुए सुनील शेट्टी ने कैप्शन में लिखा कि "इंडिया की इच्छा!!! राहुल की कमान।"

मालूम हो कि अथिया शेट्टी जल्दी ही मां बनने जा रही है और आपको बता दें कि उन्होंने 2024 में पोस्ट शेयर करते हुए अपनी प्रेगनेंसी के अनाउंसमेंट भी कर दी थी। कुछ दिन पहले ही खबर तो यह भी आई थी कि अप्रैल के महीने में एक्ट्रेस अपने बच्चे को जन्म देने वाली है। फैन्स को भी इसका बहुत ही बेसब्री से इंतजार है।

Read more about: athiya shetty kl rahul
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X