Athiya Shetty ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, साथ में नजर आईं Anushka Sharma ने खींचा सबका ध्यान!

Athiya Shetty Flaunted Baby Bump: नवंबर 2024 में, अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने ऐलान किया कि वे जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। उन्होंने एक पोस्ट शेयर की जिसमें लिखा था 'हमारा खूबसूरत आशीर्वाद 2025 में दो नन्हे पैरों के साथ आ रहा है'।
ऑस्ट्रेलिया में है Athiya Shetty
ऐलान के बाद, एक्ट्रेस ने चुप्पी साधे रखी। आथिया इन दिनो ऑस्ट्रेलिया में हैं और यह पहली बार है जब फैंस को उनका बेबी बंप देखने को मिला। अथिया शेट्टी और अनुष्का शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। दोनों एक्ट्रेस भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैचों के लिए क्रिकेटर पति केएल राहुल और विराट कोहली का सपोर्ट करने के लिए ऑस्ट्रेलिया में हैं।
Athiya Shetty का दिखा बेबी बंप
इस वीडियो में अथिया शेट्टी और अनुष्का शर्मा को मेलबर्न स्टेडियम से बाहर निकलते हुए देखा जा सकता है। दोनों ही डीवाज़ ने कैजुअल कपड़े पहने हुए हैं। अनुष्का शर्मा जो अथिया शेट्टी के आगे चल रही हैं, उन्हें सफेद शर्ट और जींस पहने देखा जा सकता है। अथिया स्ट्रिप्ड टॉप और डेनिम स्कर्ट पहने हुए उनके पीछे चल रही हैं। वीडियो में जल्द ही मां बनने वाली अनुष्का टीम के किसी मेंबर से बातचीत में बिजी हैं। कथित तौर पर, एक्ट्रेस ने मैच के दौरान नितीश रेड्डी के पिता से मुलाकात की।
अथिया और राहुल की शादी
अथिया शेट्टी और केएल राहुल 2023 में शादी के बंधन में बंध गए। शादी खंडाला में सुनील शेट्टी के बंगले में हुई। यह एक प्राइवेट फंक्शन था, जिसमें बॉलीवुड से कुछ ही लोगों को इनवाइट किया गया था। कपल ने अपनी शानदार शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। तब से वे सभी के लिए रिलेशनशिप गोल सेट करते हुए सोशल मीडिया पर प्यारी और इमोशनल तस्वीरें शेयर कर रहे हैं।
अनुष्का शर्मा की बात करें तो वह पिछले कुछ समय से बॉलीवुड से दूर हैं। वह अपने बच्चों की परवरिश पर ध्यान दे रही हैं। हाल ही में आई खबरों के अनुसार अनुष्का और विराट बेटी वामिका और बेटे अकाय के साथ लंदन जाने की योजना बना रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











