अथिया शेट्टी के लहंगे पर था जरदोजी का हाथ का काम, 10 हजार घंटों में बनकर हुआ तैयार

athiya shetty

Recommended Video

KL Rahul Athiya Shetty Wedding: Athiya-Rahul के Wedding outfits क्यों हैं बेहद Special? | FilmiBeat

Athiya Shetty Wedding Lehenga Details: बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी और क्रिकेटर के एल राहुल शादी के बंधन में बंध चुके हैं। अब इस स्टार कपल की शादी की सबसे पहली तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की जो कि वायरल होने के बाद थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। शादी में दुल्हनिया अथिया शेट्टी का ब्राइडल लुक हर किसी को बेहद पसंद आ रहा है। इसके साथ ही अथिया के लहंगे के चर्चे करते लोग रुक ही नहीं रहे हैं।

इस जोड़ी ने सुनील शेट्टी के खंडाला फार्महाउस में अपने परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में फेरे लिए हैं। शादी की रस्में पूरी करने के बाद न्यूली मैरिड अथिया और राहुल एक दूसके की बाहों में बाहे डाले बाहर आए और मीडिया को पोज दिए।

अथिया राहुल की शादी की तस्वीरें

अथिया राहुल की शादी की तस्वीरें

तस्वीरें सामने आते ही हर किसी की नजरें अथिया के खूबसूरत लहंगे से हटने का नाम ही नहीं ले रही हैं। अथिया शेट्टी और केएल राहुल खूबसूरत लग रहे थे क्योंकि उन्होंने शादी के मैचिंग आउटफिट पहने थे, जो विशेष रूप से अनामिका खन्ना द्वारा उनके स्पेशल डे के लिए डिजाइन किए गए थे।

शादी का खूबसूरत जोड़ा

शादी का खूबसूरत जोड़ा

शादी के जोड़े में एक दूसरे के साथ के एल राहुल और अथिया शेट्टी बेहद खूबसूरत दिखाई दे रहे थे। क्या आप अंदाजा लगा सकते हैं कि अथिया शेट्टी के ब्राइडल लहंगे को बनाने में कितने घंटे लगे?

अनामिका खन्ना ने किया तैयार

अनामिका खन्ना ने किया तैयार

अनामिका खन्ना ने वोग से बात करते हुए, अथिया शेट्टी के ब्राइडल लहंगे के बारे में डिटेल्स साझा किया। उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने चिकनकारी का एक अच्छा शानदार पीस बनाया, जिसमें जाली का काम और जरदोजी मिलाया।

पुराने गुलाब के रंग

पुराने गुलाब के रंग

अपनी शादी के लिए, अथिया ने पुराने गुलाब के रंग का चुनाव किया, जिसमें उनके लहंगे पर कुछ मेटल के रंग भी शामिल थे। डिजाइनर ने बताया की कि अथिया के घूंघट और दुपट्टे के लिए सिल्क ऑर्गेंजा का इस्तेमाल किया।

10000 में हुआ तैयार

10000 में हुआ तैयार

अथिया शेट्टी के ब्राइडल लहंगे को डिजाइन करने और बनाने में कई घंटे लग गए. अनामिका ने आउटफिट के बारे में खुलासा करते हुए इसे 'प्यार की मेहनत' बताया। अनामिका खन्ना ने वोग मैगज़ीन को बताया, इसे बनाने में लगभग 10000 घंटे लगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X