..................... Athiya Shetty and KL Rahul will get married today in Suniel Shetty Khandala Farmhouse, know all the detail। आज केएल राहुल की दुल्हनिया बनेंगी अथिया शेट्टी, जानें कैसा रहा संगीत का फंक्शन - Hindi Filmibeat

आज KL Rahul की दुल्हनिया बनेंगी Athiya Shetty, संगीत के फंक्शन में मचाई धूम

Athiya Shetty K L Rahul

Recommended Video

KL Rahul Athiya Shetty Wedding: Athiya-Rahul के Sangeet Night का Inside Video आया सामने! |FilmiBeat

क्रिकेटर के.एल. राहुल और सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों एक-दूसरे को पिछले लंबे समय से डेट कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर अक्सर एक-दूसरे के साथ फोटो शेयर करते रहते हैं। अथिया शेट्टी और केएल राहुल आखिरकार आज 23 जनवरी को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। रविवार को दोनों की संगीत सेरेमनी का फंक्शन आयोजित किया गया।

दोनों की संगीत सेरेमनी में नो फोन पॉलिसी को लागू किया गया था। वहीं, पापाराजी को भी एक लाइन के आगे जाने की अनुमति नहीं दी गई थी। लेकिन, संगीत की रस्म की कुछ झलकियां कैमरे में कैद की गई है। सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित फार्म हाउस को बेहद खूबसूरती से सजाया गया है। दोनों की शादी भी यहीं से होगी।

अथिया और केएल राहुल की हल्दी की रस्म भी शादी से पहले आज ही के दिन होगी। हल्दी के बाद दोनों करीब शाम के 4 बजे शादी के बंधन में बंध सकते हैं। इस शादी में 80-100 लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। वहीं, शादी के बाद केएल राहुल और अथिया शेट्टी पापाराज़ी को थैंक्यू बोलने के लिए आ सकते हैं।

 टाइट सिक्योरिटी के बीच शादी

टाइट सिक्योरिटी के बीच शादी

अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी के कुछ वीडियो भी सामने आए थे जिसमें मेहमानों को जायकेदार खाना एन्जॉय करते और डांस करते देखा गया। बंगले के साथ-साथ मंडप को भी बेहद खूबसूरती से सजाया गया है। बंगले की टाइट सिक्योरिटी का भी पूरा इंतजाम रखा गया है।

माना ने किया अहान के साथ डांस

माना ने किया अहान के साथ डांस

अथिया की संगीत सेरेमनी में कई सेलेब्स ने भी परफॉर्म किया। अथिया और केएल राहुल की शानदार परफॉर्मेंस के अलावा सुनील शेट्टी की पत्नी माना और बेटे अहान में भी साथ में परफॉर्मेंस दी। अथिया शेट्टी की बेस्ट फ्रेंड आकांक्षा रंजन कपूर ने भी संगीत में परफॉर्म किया।

 सुनील शेट्टी ने की अनाउंसमेंट

सुनील शेट्टी ने की अनाउंसमेंट

रविवार को सुनील शेट्टी पापाराजी के सामने आए। उन्होंने पापाराजी से वादा किया कि शादी के बाद वो केएल राहुल और अथिया को लेकर आएंगे। इसके अलावा सुनील शेट्टी ने आखिरकार रविवार को यह कंफर्म किया कि अथिया और केएल राहुल सोमवार को ही शादी करेंगे।

कैसे करीब आए केएल राहुल-अथिया

कैसे करीब आए केएल राहुल-अथिया

केएल राहुल और अथिया शेट्टी की मुलाकात कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। दोनों पहले दोस्त बने फिर यह रिश्ता रिलेशनशिप में तब्दील हो गया। लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद आखिरकार अब यह कपल शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X