..................... Athiya Shetty and KL Rahul Wedding Pictures, First Look of the beautiful bride and the groom - Hindi Filmibeat

Athiya Shetty and KL Rahul Wedding: एक दूजे के हुए अथिया शेट्टी और केएल राहुल, विवाह की पहली तस्वीरें वायरल

athiya-shetty-and-kl-rahul-wedding-pictures-first-look-of-the-beautiful-bride-and-the-groom

Athiya Shetty and KL Rahul Wedding Pictures: आखिरकार फैंस को जिन तस्वीरों का इंतजार था, वह सामने आ चुका है। अथिया शेट्टी और केएल राहुल शादी के बंधन में बंध चुके हैं और इस खूबसूरत कपल ने शादी के बाद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शादी की चंद झलक शेयर की हैं। तस्वीरों में केएल राहुल-अथिया हाथों में हाथ डालकर सात फेरे लेते नजर आ रहे हैं। दोनों सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करते हुए अथिया ने लिखा है, तुम्हारी रोशनी में मैंने प्यार करना सीखा है।

अथिया और राहुल की शादी सुनील शेट्टी के खंडाला वाले फॉर्महाउस से हुई थी, जहां परिवार और कुछ खास दोस्तों समेत 100 लोग शामिल हुए थे। 23 जनवरी को पूरे रीति- रिवाज के साथ इनकी शादी हुई और कपल ने मीडिया के सामने आकर पोज भी दिया।

अथिया की तस्वीरों पर बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर फैंस सभी उन्हें नव जीवन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।इस शादी में अथिया की खास दोस्त कृष्णा श्रॉफ, अंशुला कपूर, डायना पेंटी, क्रिकेटर ईशांत शर्मा, वरुण एरोन शामिल रहे। वहीं, रिपोर्ट्स की मानें तो वेडिंग वेन्यू के बाहर तगड़ी सिक्योरिटी रखी गई थी।

बताया जा रहा है कि, खंडाला में शादी के बाद, केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी का रिसेप्शन मुंबई में किया जाएगा, जहां बॉलीवुड और खेल जगत के सेलेब्स शामिल होंगे। इस ग्रैंड पार्टी के लिए कथित तौर पर 3000 से ज्यादा मेहमानों को न्योता दिया गया है।

बता दें, राहुल और अथिया करीब तीन साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ वेकेशन पर भी जाते रहते हैं। काफी समय तक दोनों ने अपने रिश्ते को सीक्रेट रखा था, लेकिन अथिया और राहुल ने 2021 में सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X