अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी की खबरों पर सुनील शेट्टी ने दिया रिएक्शन, क्या तीन महीने में होगी शादी!

सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी की शादी की खबरें एक बार फिर हेडलाइंस बन रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल आने वाले तीन महीनों में शादी करने वाले हैं। बताया जा रहा है कि दोनों की फैमिली ने उनकी शादी की तैयारियां करना भी शुरू कर दिया है। हालांकि सुनील शेट्टी ने इन खबरों से इंकार किया है और कहा कि हम अभी ऐसी कोई तैयारियां नहीं कर रहे हैं।

Recommended Video

Athiya Shetty KL Rahul marriage | Sonam kapoor GodhBharai | Priyanka Chopra Nick Jonas Latest

बहरहाल, बता दें अथिया शेट्टी और केएल राहुल पिछले तीन सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब दोनों अगले तीन महीनों के बाद अक्टूबर या नवंबर में एक-दूसरे से शादी करने के लिए तैयार हैं। सूत्रों की मानें तो दोनों की शादी की तैयारियां भी शुरु हो चुकी हैं।

athiya-shetty-and-kl-rahul-to-tie-the-knot-in-next-3-months-suniel-shetty-reacts-to-the-reports

ये भी बताया जा रहा है कि दोनों हाल ही में अपने नए घर को भी देखने गए थे, जिसमें फिलहाल काम चल रहा है। अथिया और राहुल ने पिछले साल सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। दोनों ने अपनी पहली सार्वजनिक उपस्थिति अहान शेट्टी की 'तड़प' स्क्रीनिंग में एक साथ की।

जर्मनी में हैं राहुल

जर्मनी में हैं राहुल

बता दें कि कुछ दिन पहले केएल राहुल ट्रीटमेंट के लिए जर्मनी गए थे। उनके कमर में चोट आई थी, जिसकी सर्जरी कराने के लिए वे जर्मनी गए थे। उनके साथ अथिया शेट्‌टी भी वहां गईं थीं। इंजरी के कारण राहुल इंडिया के इंग्लैंड टूर से बाहर हो गए थे।

अथिया और राहुल

अथिया और राहुल

अथिया अक्सर केएल राहुल के साथ उनके इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों के लिए उनके साथ जाती हैं। दोनों सोशल मीडिया पर साथ तस्वीरें भी शेयर करते हैं। जाहिर है जबसे इन्होंने अपनी रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया है, फैंस काफी उत्साहित हैं।

राहुल के बारे में सुनील शेट्टी का बयान

राहुल के बारे में सुनील शेट्टी का बयान

एक इंटरव्यू के दौरान सुनील शेट्टी ने राहुल पर बात करते हुए कहा था, "वह अच्छा लड़का है। यह उन्हें तय करना है कि वे क्या करना चाहते हैं, क्योंकि समय बदल गया है। बेटी और बेटा दोनों ही जिम्मेदार हैं। मैं चाहता हूं कि वे निर्णय लें। मेरा आशीर्वाद हमेशा उनके साथ है।"

इसी साल करेंगे शादी!

इसी साल करेंगे शादी!

रिपोर्ट्स की मानें तो, कपल की शादी अगले तीन महीने बाद मुंबई में होने की उम्मीद है। दोनों परिवारों के लिए यह एक ग्रैंड सेलिब्रेशन होगा। शादी की हर तैयारियों की देखरेख खुद अथिया कर रही हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X