Kiara- Athiya: ना सिंदूर, ना मंगलसूत्र, शादी के बाद कियारा आडवाणी- अथिया शेट्टी का ऐसा लुक, जमकर हुईं ट्रोल

Kiara Advani- Athiya Shetty trolled: हाल ही में अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने सात फेरे लिए। उसके बाद कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी सात फेरों में बंध गए। जहां दोनों सेलेब जोड़ों की शादी कई दिनों तक चर्चा का विषय बनी रही, वहीं अब कियारा और अथिया को अपने लुक के लिए ट्रोल्स का सामना करना पड़ रहा है।
शादी के कुछ दिनों के बाद कियारा आडवाणी और अथिया शेट्टी की लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं हैं, जो लोगों को पसंद नहीं आ रही हैं। दरअसल, इस तस्वीरों में दोनों अभिनेत्रियां काफी सादे सिंपल लुक में नजर आ रही हैं, जहां उन्होंने सिंदूर और मंगलसूत्र नहीं पहना था।
अथिया शेट्टी को मुंबई में स्पॉट किया गया। वो बिल्कुल कैजुअल आउटफिट में थीं। वो ब्लू शर्ट और ब्लू जींस पहनी नजर आईं। लेकिन अथिया का ये लुक कुछ सोशल मीडिया ट्रोलर्स को रास नहीं आया। एक यूजर ने अथिया के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "इसलिए मुझे इन लोगों से नफरत है। शादी के बाद भी ये लोग सिंदूर, बिंदी और चूड़ी नही पहनते।" वहीं, दूसरे ने लिखा-"सबका वही हाल है, एक दिन के लिए सिंदूर लगता है बस.."
अथिया के बाद, कियारा भी ट्रोलर्स ने निशाने से बच नहीं पाईं। कियारा की नई तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं, जिसमें एक्ट्रेस सिद्धार्थ के साथ उनकी किसी फैमिली मेंबर के साथ पोज कर रही हैं। वायरल फोटो में कियारा काफी सिंपल लुक में दिख रही हैं। जाहिर है नेटिजन्स को कियारा का यह नो मेकअप लुक कुछ रास नहीं आ रहा है।
कियारा की तस्वीरों पर एक यूजर ने लिखा- "इसको इतनी क्या जल्दी थी कि ठीक से दुल्हन भी नहीं बन पाई.." वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा- "प्रॉब्लम क्या है सिंदूर और मंगलसूत्र में, यह किधर से नई शादीशुदा लग रही है.."


Click it and Unblock the Notifications

