अथिया-के.एल. राहुल की शादी : संगीत में स्टेज पर आग लगाएंगे पापा सुनील शेट्टी, जाने यहां पूरी गेस्ट लिस्ट

साल 2023 के शुरू में ही खबरें आ गयी थी कि इस साल क्रिकेटर के.एल. राहुल और सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों एक-दूसरे को पिछले लंबे समय से डेट कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर अक्सर एक-दूसरे के साथ फोटो शेयर करते रहते हैं। फैंस को यह जोड़ी काफी पसंद भी आती है। अथिया शेट्टी को क्रिकेट मैच के दौरान स्टेडियम में भी स्पॉट किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 23 जनवरी को अथिया शेट्टी और के. एल. राहुल शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दोनों दक्षिण भारतीय रीति-रिवाजों के अनुसार शादी करेंगे। 21 जनवरी से शादी की रस्में हल्दी, मेहंदी, संगीत शुरू होने वाला है। बताया जाता है कि दोनों की शादी सुनील शेट्टी की खंडाला वाले फार्म हाउस पर होगी।
आइए आपको शादी से जुड़ी खास तैयारियों के बारे में बताते हैं :

अथिया शेट्टी और के.एल. राहुल का संगीत :
के.एल. राहुल और अथिया शेट्टी के शादी से जुड़े सभी रस्म 21 जनवरी से शुरू होने वाले हैं। इस वजह से के.एल. राहुल का मुंबई वाले बंगले को लाइट्स से सजाया भी जा चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों के संगीत में कुछ ऐसा धमाका होने वाला है, जिसे सभी याद रखेंगे। बताया जाता है कि संगीत के लिए दुल्हन के पापा यानी सुनील शेट्टी ने स्पेशल परफॉर्मेंस देने की तैयारी की है। इसमें उनका साथ माना शेट्टी और अहान शेट्टी देने वाले हैं। बताया जाता है कि अथिया की बेस्ट फ्रेंड आकांक्षा रंजन भी अपने दमदार परफार्मेंस से स्टेज पर आग लगाने वाली हैं।

मेहमानों की लिस्ट :
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक के.एल. राहुल की शादी में क्रिकेट और बॉलीवुड दोनों जगहों के लोग पहुंचने वाले हैं। मेहमानों में अक्षय कुमार और सलमान खान वहीं क्रिकेटर्स में एम.एस. धोनी, मयंक अग्रवाल और विराट कोहली इस शादी में शामिल हो सकते हैं। यह शादी एक बिग फैट वेडिंग बनने वाली हैं। इसके अलावा दोनों तरफ के परिवार के सदस्य और के.एल. राहुल व अथिया के करीबी दोस्त भी इस मौके पर इनवाइटेड रहेंगे।

बंगले की सफाई और सजावट का चल रहा है काम :
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि इस समय सुनील शेट्टी के खंडाला वाले बंगले की साफ-सफाई और सजावट का काम पूरे जोरों से चल रहा है। इस शादी में कुल 100-150 मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है। सभी मेहमानों के फार्म हाउस के पास ही एक होटल में ठहरने की व्यवस्था की गयी है। शादी के बाद आईपीएल के दौरान के.एल. राहुल और अथिया शेट्टी एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी दे सकते हैं जिसमें बॉलीवुड और क्रिकेट से काफी लोग शामिल होंगे।


Click it and Unblock the Notifications











