अटल वाजपेयी पर फिल्म
अटल बिहारी वाजयपेयी भारत के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। वे प्रधानमंत्री रहने के साथ साथ एक अच्छे कवि भी थे व कई क्रियाकलापों में भी वे हमेशा लीन रहते थे। यही वजह है अब उन पर फिल्म बनने वाली हैं। वरिष्ठ कलाकार अंजन श्रीवास्तव द्वारा अटल बिहारी वाजपेयी का किरदार निभाया जायेगा।
फिल्म का नाम फिलहाल वेक अप इंडिया रखा गया है। पहले इस फिल्म का नाम डेमोक्रेजी रखा गया था। लेकिन अब इस फिल्म का नाम बदल दिया गया है। इस फिल्म का निर्माण राज कुमार संतोषी के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले हो रहा है।
खबर है कि पूर्व क्रिकेटर संदीप पाटिल के बेटे चिराग इस फिल्म का निर्माण करेंगे। फिल्म में सबसे प्रभावशाली किरदार अंजन श्रीवास्तव का ही रखा गया है। इस बारे में निर्देशक चिराग ने बताया कि हम राजनीति के मुद्दे को लेकर अलग तरीके से फिल्म बनाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस फिल्म से नेताओं की एक नयी सच्चाई लोगों के सामने आयेगी।
;

Click it and Unblock the Notifications












